एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: 69 हजार शिक्षक भर्ती में आज प्रदेश भर में शुरू होगी काउंसिलिंग, यूपी को मिलेंगे 67,867 योग्य शिक्षक

उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 67867 युवाओं को शिक्षक के पद पर नौकरी मिलने जा रही है. जिन अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. आज से राज्य में काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है और 6 जून तक चलेगी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में डेढ़ साल से इंतजार कर रहे उन अभ्यर्थियों का सपना पूरा होने जा रहा है जब उन्हें अध्यापक पद पर नौकरी मिल जाएगी. योगी सरकार की दूसरी बड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा अब अंतिम चरण में है. 69 हज़ार पदों की जिस भर्ती का पूरा होने का इंतजार अभ्यर्थी थे लंबे समय से कर रहे थे, उसकी काउंसलिंग आज सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी. 6 जून तक प्रदेश के स्कूलों को 67,867 नए शिक्षक मिल जाएंगे. भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2019 को हुआ था. मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनका कहना है कि आखिरकार वो दिन आने वाला है जिसका डेढ़ साल से इंतजार था.

हालांकि अभ्यर्थियों का ये भी मानना है कि भर्ती में देरी के लिए शासन के अधिकारी भी जिम्मेदार हैं. अगर सिस्टम में खामियां न हो तो मामले कोर्ट में नहीं फंसेंगे. सरकार को सिस्टम दुरुस्त करना चाहिए. मेरिट लिस्ट जारी होने के मामले में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. उन्होंने कहा अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रहेगा. योगी सरकार में अब तक 50 हज़ार शिक्षक भर्ती हो चुके हैं, जबकि 67,867 शिक्षक 6 जून तक मिल जाएंगे. सरकार जैसे योग्य शिक्षक चाहती है वैसे ही मिलेंगे. सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलेगी.

75 जिलों के लिये जारी हुई चयन सूची आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की जिलेवार आवंटन की सूची मंगलवार को जारी कर दी थी. परिषद ने सभी 75 जिलों के लिये 67867 अभ्यर्थियों की चयन सूची को वेबसाइट पर डाल दिया था. इसके अलावा 1133 एसटी अभ्यर्थी नहीं मिलने के चलते उनकी सीटें खाली रखी गई हैं. आपको बता दें कि तीन जून से छह जून तक जिलों में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्रा ने ये सूची जारी की. यूपी में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती की जानी है.

काउंसिलिंग में जरूरी दस्तावेज

काउंसिलिंग में अभ्यर्थी सभी शैक्षिक अभिलेखों की दो सेट में स्व प्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पदनाम से आवेदन शुल्क (सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 एवं विकलांग के लिए नि:शुल्क) का बैंकड्राफ्ट लेकर शामिल होंगे. काउंसलिंग में 100 रुपये के नोटरी शपथ पत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन में भरी सभी सूचनाएं सही हैं। जनपद में नियुक्ति के उपरांत अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें.

UP Assistant Teacher 69 हजार शिक्षक भर्ती की जिलेवार चयन सूची जारी, 3से 6 जून के बीच होगी काउंसिलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget