एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उन्नाव में BSP के राष्ट्रीय महासचिव ने की जनसभा, कहा- बीजेपी ने कराई 500 ब्राह्मणों की हत्या

UP Election: उन्नाव (Unnao) सदर विधानसभा से बसपा (BSP) प्रत्यशी देवेन्द्र सिंह के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने जनसभा का आयोजन किया.

UP Assembly Election 2022: उन्नाव (Unnao) सदर विधानसभा से बसपा (BSP) प्रत्यशी देवेन्द्र सिंह के समर्थन में एक जनसभा हुई है. जनसभा को बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) संबोधित करने पहुंचे. बसपा राष्ट्रीय महासचिव के बेटे कपिल मिश्रा भी रहे. राष्ट्रीय महासचिव ने बीजेपी (BJP) पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं बीजेपी और सपा के नेताओं पर दंगा कराने के आरोप लगाए और कहा कि यूपी में अगर कानून का राज चाहिए तो बहन जी की सरकार बनानी होगी. बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. सरकार बनने पर सबसे बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया जाएगा.

क्या बोले राष्ट्रीय महासचिव
उन्नाव की छह विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को चौथे चरण में मतदान होना है. मतदान होने में अब दो दिन बचे हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने उन्नाव में जनता को अपने पाले में करने के लिए ताकत झोंक दी है. बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने आज उन्नाव की सदर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के समर्थन में शहर के GIC मैदान में जनसभा की. आचार्यों ने मंत्रोच्चार का आवाह्नन कराकर माहौल बनाया. मंत्रोच्चार के बाद आचार्यों ने विजय का आशीर्वाद दिया. बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अपने भाषण में कहा कि अब डराने का समय गया, अब डरने का समय आ गया है. यह चुनाव भविष्य बदलने का है. इस बार चुके तो इसका पछतावा जीवन भर होगा.

ब्राह्मण समाज को लेकर क्या बोले
सतीश चंद्र ने कहा बीजेपी व सपा दो सिक्के के पहलू हैं. सपा व बीजेपी पर हमला साधते हुए कहा की सपा सरकार में लूट, डकैती और अपराध चरम पर होता है. बहन मायावती ने कहा है कि सर्वजन हित मे काम करेंगे. ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मान देने का काम किया. 4000 से ज्यादा ब्राह्मण समाज के सराकरी वकील बनाने का काम किया. अल्पसंख्यक समाज, दलित समाज के साथ ही पिछड़े वर्ग को भी सम्मान दिया. 29 हजार समग्र गांव, 23 नए जनपद बनाकर विकास का मॉडल प्रस्तुत किया. 34 हजार प्राथमिक स्कूल दिव्यांगों के लिए विश्व की एकमात्र यूनिवर्सिटी खोली. 11 यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया था. 6.5 हजार मेगावाट से बढ़ाकर 13 हजार मेगावाट किया. सपा की सरकार ने लूटने का काम किया. सपा की सरकार में 134 दंगे हुए. उन्होंने कहा कि सपा-बीजेपी के साथ मिलकर दंगे कराते है. बीजेपी के नेताओं के साथ सपा के नेता बैठक करते है आप ने देखा होगों.।

बीजेपी पर क्या बोले
राष्ट्रीय महासचिव ने जनता के बीच कहा कि बीजेपी डराने और धमकाने का काम करती है. बीजेपी ने 500 ब्राह्मणों की हत्या कराइ है. बीजेपी झूठ बोलती है, जनता को बेवकूफ बनाकर वोट लेते हैं. 15 लाख आपके खाते में आये हैं क्या. बेरोजगार व युवाओं को ठगने का काम किया. सार्वजनिक उपक्रमों को अपने चुनिंदा लोगों को बेच दिया. घोटालेबाजों को बैंक बेंच दिया है. पहले घोटाला कराते है फिर उन्हें ही बेंचने का काम करते हैं.

किसानों को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को ठेकेदारों को दे दिया. आरक्षण खत्म कर सवर्ण समाज के लोगों को धोखा दिया. किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं. बसपा सुप्रीमो ने 250 रूपये क्विन्टल गन्ने का दाम किया. बीजेपी ने किसानों पर काले कानून थोपने का काम कर रहे थे, 700 किसान मारे गए. लखमीपुर में किसानों को मंत्री के बेटे ने रौंदने का काम किया. चुनाव के चलते बीजेपी ने किसान कानून वापस लिए हैं. बसपा की सरकार बनने पर किसान विरोधी कानून लागू नहीं होने देगी. बसपा सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी देंगे. बीजेपी ने मीडिया में प्रचार प्रसार में 20 हजार करोड़ खर्च कर जनता के पैसे को बर्बाद किया.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: मैनपुरी की सदर सीट के पोलिंग बूथ पर हुई फायरिंग, सपा समर्थकों ने बीजेपी समर्थक को मारी गोली

UP Election 2022: ओवैसी ने विरोधियों पर निकाली भड़ास, कहा- अगर जिंदगी बाकी रही तो 2024 में फिर सबकी नींद हराम करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget