एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओवैसी ने विरोधियों पर निकाली भड़ास, कहा- अगर जिंदगी बाकी रही तो 2024 में फिर सबकी नींद हराम करेंगे

UP Election: संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) जिले के सेमरियावां (Semariyawan) विकासखंड में आयोजित भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की विशाल जनसभा को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने संबोधित किया.

UP Assembly Election 2022: संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) जिले के सेमरियावां (Semariyawan) विकासखंड के ग्राम पंचायत बिगरामीर में आयोजित भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की विशाल जनसभा को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party), बीजेपी (BJP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर भड़ास निकाली.

विपक्षी पार्टियों पर क्या बोले
विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एमआईएमआईएम चीफ ने कहा कि जब देश में तीन तलाक कानून लाया गया तो संविधान के दायरे में रहकर उन्होंने इसका विरोध किया. उन्होंने बताया कि यह कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए और खतरनाक साबित होगा. उन्होंने कहा कि उस समय सपा भी थी, बसपा भी थी तथा कांग्रेस भी थी. जब सीएए का कानून लाया गया तो किसने कहा कि यह धर्म के आधार पर है तथा संविधान के विरुद्ध हैं. उन्होंने ही पूरे देशवासियों और दुनिया को बताया कि वह इस कानून को नहीं मानेंगे.

काले कानून पर क्या बोले
ओवैसी ने कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने उस वक्त काले कानून के पन्नों को फाड़ दिया था वैसे ही असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में इस काले कानून को फाड़ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उसके बाद देश के कोने-कोने से जिन्हें देश से मोहब्बत थी उन्होंने इसके विरुद्ध आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की विधानसभा में एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है कमजोरों तथा पिछड़ों की आवाज को उठाएगा. उन्होंने उपस्थित भीड़ से कहा उनके मोर्चा को कामयाब करिए क्योंकि उन लोगों को कामयाबी होगी जिनपर जुल्म किया गया तथा जिनकी आंखों में आसूं लाए गए. उन्होंने कहा कि अब हमें भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. आज कुछ कौम के नाम पर सपा, बसपा के प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा में पहुंच जाते हैं. लेकिन जब कौम की बात आती है तो गूंगे और बहरे‌ हो जाते हैं. हमें उनको वोट देना है जो इन गूंगे, बहरों और अंधों का इलाज कर सकें.

दौलत वालों पर क्या बोले
एमआईएमआईएम चीफ ने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि आप लोगों की आवाज विधानसभा में पहुंच जाए. जब डा.अयूब जैसे लोग जीतेंगे तो दौलत के घमंड में रहने वालों की हार होगी. उन्होंने लोगों के जज्बात जगाते हुए कहा कि जो लोग ये समझते हैं कि वह दौलत के बल पर उनको खरीद लेंगे वह नहीं जानते हैं कि हुसैनियत को मानते हैं. उन्होंने कहा हमारे एक हाथ में सूरज और एक हाथ में चांद दे दो तो भी हम अपने हक से हटने वाले नहीं, दौलत के घमंड को तोड़ना होगा. उन्होंने सवाल किया जब सीएए आया, एनपीआर की बात हुई तब दौलत वाले कहां थे. उन्होंने कितने अस्पताल बनवाए तथा कितने स्कूल खुलवाए.

विपक्ष पर तंज
मीम चीफ ने कहा कि अगर जिंदगी बाकी रही तो 2024 में फिर सबकी नींद हराम करेंगे. उन्होंने विपक्षी दलों के प्रत्याशियों पर तंज करते हुए कहा कि दौलत थोड़ी बचाकर रख प्यारे क्योंकि 2024 में हम फिर आएंगे, कहीं ऐसा न हो तुम कंगाल हो जाओ. उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई दौलत नहीं बल्कि इमान की दौलत है और मेरा जमीर जिंदा है. उन्होंने कहा कि मुझे पर गोलियां इसलिए चलाई गईं क्योंकि उन्हें यह लगा कि मैं ताकत से डरने वाला नहीं. मैं इक्तेदार से डरने वाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि याद रखो जबतक अल्ल्लाह उन्हें जिंदा रखेगा कोई उनका कुछ नहीं कर सकता है और जबतक मैं जिंदा रहूंगा आप की आवाज उठाता रहूंगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: पीएम मोदी के साइकिल वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान

UP Election 2022: मैनपुरी की सदर सीट के पोलिंग बूथ पर हुई फायरिंग, सपा समर्थकों ने बीजेपी समर्थक को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget