एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोंडा में हुई बसपा उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किसको कहां से मिला टिकट

UP Election: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने गोंडा में बसपा उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहां उन्होंने बीजेपी और सपा पर जमकर निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: यूपी के गोंडा में आज बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मनकापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने पहुंचे. जहां पर मनकापुर विधानसभा और गोंडा विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की. तो वहीं मंच से बोलते हुए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का जमकर बखान किया.

इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरीके से बीजेपी किसानों की विरोधी है. किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही है. तो वहीं जो अध्यापक हैं उनपर प्रदेश के मुख्यमंत्री विवादित बयान देते हैं. कहते हैं कि अध्यापक वही होता है जो पिछले जन्म में बलात्कार और डकैती करता है. उनकी सरकार के मंत्री के बेटे का किसानों की हत्या के मामले में नाम आया है. लेकिन सरकार उनका इस्तीफा नहीं ले रही है.

विपक्ष पर लगाया मिले होने का आरोप
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी दंगे कराने वाली पार्टी है. दोनों एक दूसरे से मिले हैं और दोनों लोगों को तंग कर के सत्ता में आना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश में हर दो घंटे में बलात्कार हो रहे हैं. सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. अगर झूठ बोलने में कंपटीशन करा दिया जाए तो देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम सबसे पहले आएगा.

सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुलायम सिंह की फोटो पर तंज कसते हुए कहा कि यह दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं. एक दूसरे से मिले हुए हैं, केवल अल्पसंख्यक और अन्य समाज को बेवकूफ बनाते हैं. अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है. जितिन प्रसाद पहले तो बहुत बयानबाजी करते थे कि इतने इतने ब्राह्मणों की हत्या कर दी गई. लेकिन कुर्सी का लालच देखकर सत्ता में चले गए. 

ब्राह्मणों से नफरत करते हैं मुखिया
राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अब बहुजन समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और इनकी विदाई होना तय हैं. सरकार ने किसानों के साथ बेरोजगारों युवाओं को ठगा गया है. यह लोग नौकरी नहीं देना चाहते हैं, लाठी चार्ज करवा रहे हैं. सारी सरकारी नौकरियां में अब ठेका प्रथा चल गई है. सारे बड़े उद्योग अब प्राइवेट कंपनियों की बेचे जा रहे हैं. इनके पास नौकरी नहीं है, इसके लिए लाठी चार्ज करवा रहे हैं.

भाजपा और समाजवादी पार्टी कि सरकार में ब्राह्मणों के एनकाउंटर किए गए हैं. प्रदेश के मुखिया का ब्राह्मण से नफरत है. समाजवादी की सरकार में 134 दंगे हुए, सपा की सरकार में जमकर गुंडागर्दी हुई है. बीजेपी ने एक महीने से पहले शिलान्यास करना शुरू कर दिया है. कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा अपने बेटे कपिल मिश्रा के साथ पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: AAP नेता संजय सिंह का आरोप, 'बीजेपी नेता करते हैं चंदा चोरी, जेल में डालना चाहिए'

Kanpur Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले आज कानपुर को देंगे मेट्रो की सौगात, जानिए पूरी डिटेल्स

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget