एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चुनाव से पहले बागी हुए कांग्रेस नेता इमरान मसूद, बीजेपी को हराने के लिए सपा से मिला सकते हैं हाथ

UP Election: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ देने की बात कही है. उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर एबीपी गंगा से बात की है.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ देने की बात कही है. मसूद ने एबीपी गंगा से कहा, ''मेरी सबसे पहले जिम्मेदारी है बीजेपी को हटाना. एसपी ही बीजेपी को हटा सकती है इसलिए मैं समाजवादी पार्टी के साथ हूं. कल मीटिंग बुलाई है मैंने और साथियों से बातचीत करके हम लोग कल फैसला ले लेंगे.'' इमरान मसूद पहले से ही अपनी पार्टी कांग्रेस का विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन की बात करते रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई. कांग्रेस इस बार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ रही है.

सपा में हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस नेता इमरान मसूद अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद एबीपी गंगा से बातचीत की है. उन्होंने कहा, "मैं बार-बार यह बोल रहा था कि यूपी में सेक्यूलर फोर्सेज को एक होकर ही लड़ना होगा तभी बीजेपी से मुकाबला हो पाएगा. बीजेपी की सीधी लड़ाई समाजवादी पार्टी के साथ है. मुझे जिस प्रकार का सम्मान कांग्रेस ने दिया उसके लिए राहुल और प्रियंका का ऋणी हूं. यूपी में राजनीतिक परिस्थिति ऐसी है कि अगर मैं कांग्रेस से लडूं तो बीजेपी को फायदा होगा. अगर मैं सहारनपुर में चुनाव लड़ा तो बीजेपी को फायदा हो जाएगा. इसलिए मैं नहीं चाहता कि बीजेपी को किसी भी प्रकार से फायदा पहुंचे.''

मीटिंग के बाद लेंगे फैसला
इमरान मसूद ने सपा का समर्थन करते हुए कहा कि आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी का समर्थन करुंगा. आरोप कौन क्या लगा रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन यूपी में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि बीजेपी को यूपी से हटाया जाए. यूपी में समाजवादी और अखिलेश के अलावा कोई विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, जो बीजेपी को हटा पाए. इसलिए मुझे सपा को चुनना पड़ेगा, मैं कांग्रेस से नाराज नहीं हूं. हमने चीजें ठीक करने की कोशिश की लेकिन अब निर्णय लेना पड़ेगा. बहुत सारी चीजें राहुल और प्रियंका के हाथ में नहीं हैं. अब फैसला लेने की घड़ी आ गई है और फैसला लेना होगा. कल मीटिंग बुलाई है मैंने और साथियों से बातचीत करके हम लोग कल फैसला ले लेंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: चुनाव की तारीखों के एलान के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा, बोले- योगी जी का मठ......

UP Elections 2022: यूपी में सात चरणों में होगें विधानसभा चुनाव, जानिए आपकी सीट पर कब होगा मतदान?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget