एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोंडा में कानून मंत्री ने की जन विश्वास यात्रा, कहा- सपा का माफिया नेटवर्क ध्वस्त

Jan Vishwas Yatra: यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने गोंडा में जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गली गली जिले जिले दलाल घूमा करते थे.

Gonda News: गोंडा में जन विश्वास यात्रा के दौरान कानून मंत्री बृजेश पाठक और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के साथ भाजपा सांसद लल्लू सिंह और कई विधानसभा के विधायक भी मौजूद रहे. यात्रा के दौरान सभा को कानून मंत्री बृजेश पाठक ने संबोधित किया. मंत्री ने बसपा और सपा पर जम कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि बसपा में पैसे के बिना वहां कुछ नहीं होता टिकट से लेकर अंत तक पैसा ही चलता है. वहीं उन्होंने सपा पर कहा कि उनकी सरकार अपराधियों के चंगुल में रहती है और गली गली जिले जिले दलाल घूमा करते हैं. जो पैसे लेकर लोगों के काम कराते हैं.

जनता का मिल रहा आशीर्वाद
कानून मंत्री ने अपनी सभा के दौरान कहा कि हम गांव गांव जाकर अपने लोगों से मिल रहे हैं. जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. जनता की बढ़ी डिमांड थी कि बीजेपी के मंत्री हमारे गांव आएं. हमारी सड़क पर आए हैं, हम उनका स्वागत करें, जनता के मांग के आधार पर हम जनता के बीच में जा रहे हैं. जनता हमें हाथों हाथ ले रही है, आशीर्वाद दे रही है.

उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा हमारे लिए जो कानून का राज को कंटीन्यू रखना है. दूसरा गरीब को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके. जो अंतिम पायदान पर व्यक्ति खड़ा हो उसको महसूस हो कि सत्ता में उसकी भागीदारी उसकी सरकार है. हमारा मुकाबला किसी से नहीं है. पिछली बार 2017 में जब मुकाबला हुआ था तो गठबंधन हमारा 325 से अधिक सीट जीता था. इस बार हम उससे अधिक सीट जीत करके सरकार बनाएंगे. देखिए फाइट में तीनों दल चुनाव लड़ रहे हैं. लोकतंत्र में उनका अधिकार है लेकिन जनता का आशीर्वाद सिर्फ बीजेपी को मिल रहा है. भगवान रामलला का भव्य राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है. 

माफिया नेटवर्क ध्वस्त
बृजेश पाठक ने कहा कि सब समाज के लोगों का आशीर्वाद जन विश्वास यात्रा को प्राप्त हो रहा है. तारुन में लाखों की संख्या में लोग उमड़े हैं. मैं दावे के साथ कह सकता हूं 2022 में जब चुनाव होगा तो बीजेपी पिछले बार से अधिक यानी कि 325 सीटों से अधिक लेकर सरकार बनाएगी. पहले आपराधिक तत्व सिपाही से लेकर कप्तान तक को पीटा करते थे. लेखपाल से लेकर के कलेक्टर तक के लोगों को धमकाया जाता था. आज अपराधिक तत्व पूरी तरह से परेशान हैं. माफिया के नेटवर्क को हमारी सरकार ने पूरी तरह से ध्वस्त किया है. बहू बेटियों की इज्जत पूर्व सरकार में तार तार हो रही थी. आज हम दावे के साथ कह सकते हैं बीजेपी सरकार ने गुंडाराज समाप्त किया है. आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है. हम 17 से अधिक एयरपोर्ट यूज करने वाले एक मात्र राज्य हैं यानी कि हवाई चप्पल पहने वाला भी व्यक्ति अब हवाई जहाज से यात्रा कर सकेगा. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: योगी सरकार का दावा, किसान कल्याण में सपा से आगे हैं, जानिए आंकड़े क्या कहते हैं

Meerut News: योगी सरकार ने पांच माह में बदली मेरठ के चोर बाजार की तस्वीर, पीएम ने की तारीफ, जानें क्या था हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget