एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अयोध्या में गृहमंत्री की जनसभा आज, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन समेत ये है कार्यक्रम

Amit Shah Ayodhya Rally: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अयोध्या में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके कार्यक्रम की पूरी जानाकरी स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दी है.

UP Assembly Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को अयोध्या जिले में आगमन हो रहा है. अयोध्या के मुख्यालय पर अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसकी तैयारी में जनप्रतिनिधि लग चुके हैं और लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों को जनसभा में आमंत्रित किया गया है. खुद नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या धाम में वरिष्ठ संतजनों से मुलाकात कर उन्हें कल के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. ऐसे में गृहमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां तेज हैं लेकिन गृहमंत्री अमित शाह सबसे पहले हेलीकॉप्टर के माध्यम से भगवान श्रीराम की नगरी पहुंचेंगे.

रामलला के करेंगे दर्शन
अयोध्या आगमन पर गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरेगा. पार्क से अमित शाह हनुमानगढ़ी जाएंगे जहां पर हनुमान जी का दर्शन पूजन करेंगे साथ ही हनुमानगढ़ी से निकलकर के श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे. जहां वे विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे. उनकी आरती उतारेंगे और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से रुबरु होंगे. उसके बाद फिर पुनः गृह मंत्री का काफिला राम कथा पार्क जाएगा जहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से जीआईसी जाएंगे. जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे.

हनुमानगढ़ी भी जाएंगे
चुनावी गर्मी इस समय बढ़ गई है तपस्वी का केंद्र अयोध्या है. ऐसे में सत्ताधारी दल के नेता भी रामलला के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं. शायद यही वजह है कि अयोध्या मुख्यालय पर होने वाली जनसभा में शिरकत करने पहुंच रहे गृह मंत्री अमित शाह राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन करने आ रहे हैं. जिसको लेकर के प्रशासनिक तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं. भगवान राम की नगरी से अयोध्या के वरिष्ठ संतो को गृहमंत्री के अयोध्या आगमन पर आमंत्रित किया जा रहा है. जनसभा में अयोध्या के वरिष्ठ संत समाज के लोग भी गृह मंत्री अमित शाह को आशीर्वाद देंगे. जिसके लिए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता संत समाज के साथ मुलाकात कर उन्हें कल की जन सभा के कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे हैं.

स्थानीय विधायक ने दी जानकारी
नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह का अयोध्या आगमन हो रहा है. वे रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के निरीक्षण करेंगे. हनुमानगढ़ी और राम जन्म भूमि दर्शन पूजन करेंगे और उसके बाद जीआईसी के मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर संत महंत और अयोध्या वासियों में उत्साह है. जिसके लिए आज सुबह से ही संत समाज से मुलाकात कर उन्हें कल के कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहा हूं. संतों का आशीर्वाद गृहमंत्री को मिल रहा है जनसभा के कार्यक्रम में लगभग एक लाख से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है. नगर विधायक का कहना है कि इस बार की गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा ऐतिहासिक होगी. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: महिला आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज, कहा- महिलाओं को आरक्षण देने पर भी नहीं बन पाएगी सरकार

UP Election 2022: कौशांबी में स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, कहा- देश की जनता के लिए 2022 का चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget