एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बरेली में कूड़े की गाड़ी में मिले बैलेट पेपर, सपा नेता और प्रशासन के पहुंचने पर मचा हड़कंप

UP Elections: बरेली में मतगणना स्थल के बाहर कुड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुचे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जमकर हंगामा किया.

UP Assembly Election 2022: बरेली (Bareilly) में मतगणना स्थल के बाहर कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर (Ballot Paper) से भरे तीन संदूक मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान हंगामा बढ़ते देख डीएम-एसएसपी (DM-SSP) के साथ कई थानों की पुलिस (Police) मौके पर पहुच गई है.

कहां हुआ मामला
कूड़े की गाड़ी में रखे बैलेट पेपर से भरे संदूक बरेली के परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस में मिली है. दरअसल, इसी जगह पर सभी ईवीएम और बैलेट पेपर रखे गए हैं. यहीं पर 10 मार्च को मतगणना होनी है. आज बहेड़ी विधानसभा से एक कूड़े की गाड़ी आई. गाड़ी को जैसे ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चेक किया तो उसमें बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक थे. जिसके बाद सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया.

कौन कौन पहुंचा
वहीं जैसे ही कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर से भरे संदूक मिलने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे. वहां जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, जिला महासचिव सतेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री व भोजीपुरा से प्रत्यासी शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री व बहेड़ी से प्रत्यासी अताउर रहमान, शहर प्रत्यासी राजेश अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता मौके पर पहुच गए और फिर जमकर नारेबाजी करने लगे. पूर्व मंत्री व भोजीपुरा से प्रत्यासी शहजिल इस्लाम ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है और इसे बीजेपी की साजिस बताया है.

क्या बोले डीएम 
इस पूरे प्रकरण पर बोलते हुए डीएम शिवकांत द्वेवेदी ने कहा कि आरओ की गलती थी. उसने चुनाव से जुड़ी सामग्री कुड़े की गाड़ी में भेज दी थी. इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति की थी. लेकिन अब उनको बुलाकर बात हो गई है और अब किसी तरह की परेशानी नही हैं. वहीं इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

क्या बोले सपा नेता
वहीं इस पूरे प्रकरण में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी से बहेड़ी विधानसभा से प्रत्याशी अताउर रहमान का कहना है कि हमें पहले से ही सरकार और प्रशासन पर भरोसा नहीं है. जिस वजह से हमने यहां पर सपा नेताओं की ड्यूटी लगा रखी है. इसके अलावा प्रशासन ने भी कैमरे लगवाए हैं और हमने भी कैमरे लगवाए हैं. वहीं उनका कहना है कि लगातार मतगणना स्थल के अंदर गाड़िया जा रही हैं. जिसका कोई लेखा जोखा नहीं है. आज कुड़े की गाड़ी में बक्से मिले जिसमें अनयूज्ड पोस्टल बैलेट पेपर थे.

ये भी पढे़ं-

Bihar Politics: केंद्रीय रेल मंत्री से सुशील मोदी की अपील, रेलवे परीक्षार्थियों की मांग पर फैसला जल्द ले सरकार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज,कई जगह बारिश के साथ पड़े ओले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget