एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अयोध्या के महंत परमहंस दास का बड़ा दावा, कहा- सीएम योगी ने फोन कर दिया आश्वासन

UP Election: अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने एक बड़ा दावा किया है. महंत का कहना है कि उनको सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन करके एक आश्वासन दिया है.

UP Assembly Election 2022: अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने एक बड़ा दावा किया है. महंत का कहना है कि उनको मुख्यमंत्री ने फोन करके एक आश्वासन दिया है. जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह 2024 के चुनाव में सांसद पद के लिए अयोध्या से बीजेपी के दावेदार होंगे.

क्या है दावा
दरअसल संत परमहंस दास ने मतदाता दिवस के मौके पर यह घोषणा की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए उनको बीजेपी टिकट देती हो तो ठीक नहीं तो फिर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. अब संत परमहंस दास ने दावा किया कि इसके बाद स्थानीय बीजेपी प्रत्याशी ने उनको मनाने के प्रयास किया. परमहंस दास ने दावा किया है कि जब वह नहीं माने तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको फोन किया है. सीएम ने उनसे कहा है कि विधानसभा के चुनाव निर्दलीय ना लड़े. उनको 2024 के चुनाव में सांसद पद के लिए बीजेपी अयोध्या से उम्मीदवार घोषित करेगी.

महंत सुरेश दास का दावा
अपने बयान और क्रियाकलापों से लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले संत परमहंस दास का बयान चौंकाने वाला है. क्योंकि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे. जबकि पार्टी के निर्देश पर उन्हें गोरखपुर से चुनाव लड़ना पड़ा. ऐसा सीएम के करीबी संत रहे दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने दावा किया था. अयोध्या में टिकट को लेकर सरगर्मियां बहुत दिन तक बनी रही. अंत में अयोध्या के सभी पांचों विधानसभा पर मौजूदा विधायक और उनके परिजनों को ही पार्टी की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया गया. 

कहां किसको मिला टिकट
मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ को टिकट दिया गया. बीकापुर से विधायक शोभा सिंह के पुत्र अमित सिंह को टिकट दिया गया. गोसाईगंज विधानसभा से इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को टिकट दिया गया. रुदौली से विधायक रामचंद्र को टिकट दिया गया. अयोध्या में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को ही दोबारा से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पहले ही परमहंस ने अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी.

क्या कहा सीएम ने
तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहा कि मैंने घोषणा की थी. अगर मुझको बीजेपी टिकट देती है तो मैं उसके सिंबल पर विधानसभा का चुनाव अयोध्या से लड़ लूंगा. अगर नहीं टिकट देती है तो निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा मैंने की थी. संत परमहंस दास ने कहा उसके बाद अयोध्या से घोषित किए गए प्रत्याशी उनसे मुलाकात करने पहुंचे. उनके मान मनोबल पर भी परमहंस दास जब नहीं माने तो खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने परमहंस दास को फोन किया है. परमहंस दास के मुताबिक सीएम ने कहा कि आपने राम मंदिर आंदोलन मैं निर्णायक भूमिका निभाई है. 500 वर्षों तक इतना बड़ा आंदोलन किसी ने भी नहीं किया. साथ ही हिंदू राष्ट्र के लिए भी आंदोलन किया. 

सीएम ने कही ये बात
सीएम ने कहा कि सब सराहनीय है. संत परमहंस दास ने कहा कि सीएम योगी ने निवेदन किया है कि विधानसभा चुनाव ना लड़कर के लोकसभा का चुनाव लड़िए पार्टी स्वागत करेगी. परमहंस दास ने कहा कि सीएम के निवेदन के बाद उन्होंने अपना विचार बदल दिया. अब वह विधानसभा चुनाव में शिरकत नहीं कर रहे हैं. सीएम योगी की तरफ से लोकसभा का आश्वासन मिला है. उसकी तैयारी करने की बात परमहंस दास कर रहे हैं. संत परमहंस दास का दावा है कि सीएम ने कहा कि आप जो 2022 का विधानसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ना चाहते हैं. वह ना लड़े बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद पद के लिए उम्मीदवार बनाएगी. परमहंस दास ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि राष्ट्रवाद के पथ पर बीजेपी लगातार काम करती रहे. बीजेपी की जीत हो. उन्होंने कहा कि हम अपने देश भर में फैले अनुयायियों से भी अपील करेंगे कि बीजेपी को मतदान करें.

ये भी पढ़ें-

BJP Candidate List 2022: बीजेपी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, स्वाति सिंह की सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ कांग्रेस ने नहीं उतरा कोई उम्मीदवार, जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 71 सड़कें बाधित, देहरादून-हरिद्वार समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget