एक्सप्लोरर

Aligarh Crime News: अलीगढ़ में गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, पांच लोग घायल

Crime News: अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के गांव गोविंदपुर फगोई में कल गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. मामला मारपीट तक पहुंच गया.

UP News: अलीगढ़ (Aligarh) के थाना लोधा इलाके के गांव गोविंदपुर फगोई में कल गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. मामला मारपीट तक पहुंच गया. देखते ही देखते दोनों ही पक्षों से अन्य लोग भी एकत्रित हो गए. जिनमें से एक दबंग पक्ष के हाथों में अवैध असलहे, डंडे और लोहे की रॉड पाई गई है. इस मारपीट की घटना में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी
हमला करने वाले थाना गोंडा के गांव धौरापालन निवासी दबंग बताये गए हैं. जिन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ मारपीट की और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग भी की. फायरिंग की लाइव वीडियो भी सामने आई है. इस घटना में करीब पांच लोग घायल बताए गए हैं. वहीं, सूचना पर इलाका पुलिस देरी से पहुंची, जिसके चलते ग्रामीणों ने रोड जाम कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए. हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और घायलों का उपचार मलखान सिंह जिला अस्पताल में कराया है.

क्यों हुई मारपीट
गोंड़ा के गांव धौरापालन के कुछ युवक लोधा क्षेत्र में गोंडा रोड स्थित गांव गोविंदपुर फगोई में बने फार्म हाउस में होली की पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवक फार्म हाउस के बाजार में गोलगप्पे खाने आ गए. जहां गोलगप्पे पहले खाने को लेकर फगोई के ग्रामीणों से कहासुनी हो गई. इसी बात पर गोल गप्पे खा रहे युवक ने फोन करके अन्य साथियों को बुला लिया. फिर क्या था, हाथों में डंडा और तमंचे लेकर आये युवकों ने जो सामने आया उसी की पिटाई की. फगोई के राजू ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने परचून की दुकान का सामान फेंक दिया एवं तीन दिन की दुकानदारी के रुपये भी गल्ले से निकाल ले गये. वहीं, फगोई के प्रधान पति विशाल ठाकुर का आरोप है कि दर्जनों युवकों ने सीमेंट की दुकान में तोड़ फोड़ के अलावा लूट को अंजाम दिया.

क्या है ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट व फायरिंग करते हुए दर्जनों युवक अपने गांव की तरफ भाग गये. भागते युवकों का पीछा करते-करते फगोई के ग्रामीण धौरापालन तक पहुंच गये. आरोप है कि वहां पर भी युवकों ने ईंट-पत्थर फेंके और कई राउंड फायरिंग की. जिसमें भूरा, दीपक व विकास के छर्रे लगे एवं राकेश और उमेश के सिर में डंडा लगने से चोट आयी है. पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

क्या बोली पुलिस
सीओ अशोक कुमार सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना लोधा क्षेत्र के गोविंदपुर फगोई गांव में दो पक्षों के बीच में मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Post Office Rules Changed: पोस्ट ऑफिस खाता धारकों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम

UP MLC Election 2022: सपा ने जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू को दिया टिकट, पत्नी पहले ही बन चुकी हैं विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget