एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर में मंहगाई के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, कहा- BJP पूंजीपतियों की सरकार

AAP Protest: गोरखपुर में बढ़ती मंहगाई को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा जब से सरकार बनी है तब से मंहगाई बढ़ती जा रही है.

Gorakhpur News: देश में बढ़ती मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आप कार्यकर्ताओं ने सरकार का जमकर विरोध किया. प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी के लोग महंगाई को लेकर सड़कों पर सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए. जब से सरकार बनी है तब से आज तक बेतहाशा महंगाई बढ़ी है. महंगाई की वजह से जनता परेशान है. भाजपा पूंजीपतियों का करोड़ों का बिल माफ कर सकती है. जबकि आम आदमी की जेब काटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. आप कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में पूरे देश में आज सड़कों पर उतरे हैं.

मार्च निकालकर जताया विरोध
आप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोरखपुर के शास्‍त्री चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध जताया. बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे आम आदमी का शोषण करने वाली सरकार बताया. बढ़ती महंगाई से आमजन जहां त्रस्‍त हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी इसे राष्‍ट्रीय मुद्दा बनाकर आम जनता का जनाधार पाना चाहती है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में विरोध जता रही है.

UP Politics: इस्तीफे की अटकलों के बीच यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

गैस सिलेंडर 450 रुपए से 1200 रुपए हो गए
गोरखपुर के आप के जिलाध्‍यक्ष वैभव जायसवाल ने कहा कि आम आदमी महंगाई से परेशान है. सत्ता में आने से पहले भाजपा ने 2014 में जनता के साथ महंगाई के मुद्दे को लेकर जनता से वादा किया था. गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते थे. पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में प्रदर्शन करते थे. उन लोगों ने उस समय जनता से झूठे वायदे किए. आज इनकी सरकार आने के बाद गैस सिलेंडर 450 रुपए से 1200 रुपए हो गए. आज डीजल-पेट्रोल शतक पार कर चुका है. सावन के महीने में हम बाबा भोलेनाथ को दूध चढ़ाते हैं. इन फर्जी राष्ट्रवादियों ने उस पर भी जीएसटी लगाने का काम किया है. वैभव जायसवाल ने कहा कि आटा, दलिया पर भी जीएसटी है. गरीब आदमी का खाना भी मुश्किल कर दिया है. ये वो सरकार है जो कॉरपोरेट का एक लाख करोड़ रुपये माफ कर देती है. उसकी भरपाई जीएसटी के रूप में आम जनता से वसूल रहे हैं. 

सरकार सिर्फ पूंजी पतियों की सुनती है
आप के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में स्थापित हुई है, तभी से महंगाई की मार आम जनता के ऊपर पड़ी है. खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लगा दिया है. ये सरकार आम आदमी के बारे में नहीं सोचती है. ये सरकार पूंजीपतियों की सोचती है. उनकी सरकार मोहल्‍ला क्‍लिनिक खोल रही है. भाजपा सरकार ने कालरा अस्पताल को बंद करने का काम किया है. जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है. जनता आप के साथ है. वे लोग बीजेपी की सरकार को सत्‍ता से बाहर करेंगे.

ये भी पढ़ें- 

OP Rajbhar के बयानों पर पहली बार Akhilesh Yadav बोले- उनके अंदर दूसरे दल की आत्मा घुस गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget