एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी की इस विधानसभा सीट पर सपा में वर्चस्व की जंग, पार्टी के सांसद और विधायक आमने-सामने

UP Election: यूपी के मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती बन गई है. सपा सांसद और विधायक ही आमने-सामने हो गए हैं.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए चैलेंजिंग सीट बन गई है. समाजवादी पार्टी के तीन बार के विधायक हाजी रिजवान ने सपा प्रत्याशी का विरोध शुरू कर दिया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ कर सपा प्रत्याशी के मुकाबले में चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है. इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने संभल के सपा सांसद और इलाके के कद्दावर नेता डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को अपना प्रत्याशी बनाया है.

सपा विधायक ने कही ये बात
कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गई है. जिस से सपा समर्थकों में दो गुट बनते नजर आ रहे हैं. दोनों नेता अपने-अपने दावें कर रहे हैं. कुंदरकी विधानसभा सीट पर पिछले 15 सालों से सपा के विधायक हाजी रिजवान विजयी होते आए हैं. हाजी रिजवान को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र का कद्दावर नेता माना जाता है. वह तुर्क बिरादरी से आते हैं. वहीं संभल लोकसभा सीट के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क मुरादाबाद और संभल दोनों जनपदों में अपना अच्छा वर्चस्व रखते हैं और वह भी तुर्क बिरादरी से आते हैं. सपा ने डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को कुंदरकी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. जिसके विरोध में मौजूदा सपा विधायक हाजी रिजवान ने सपा से इस्तीफा देते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

सपा सांसद का अलग दावा
सपा विधायक ने चेतावनी दी है कि इस बार चुनाव में पता लग जाएगा कि डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क बड़े नेता हैं या फिर हाजी रिजवान बड़े नेता हैं. ऐसे में सपा के सांसद और विधायक के आमने सामने आ जाने से विपक्षी दलों की राह आसान हो सकती है. लेकिन सपा के सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क और उनके पोते सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान बर्क दोनों का कहना है कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र संभल लोकसभा में आता है. शफीक उर रहमान बर्क को इलाके के लोग कई दशक से चाहते आए हैं. यहां उनके समर्थकों की बड़ी तादाद है इसलिए इस बार विधानसभा क्षेत्र से जियाउर रहमान बर्क भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. यहां 14 फरवरी को दूसरे चरण में मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आयेगे. लेकिन उस से पहले ही समाजवादी कुनबे में फूट पड़ चुकी है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: देवबंद पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सपा पर लगाया माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

UP Election 2022: सपा की इस मजबूत सीट से बीजेपी ने पूर्व आईपीएस असीम अरुण को दिया टिकट, ऐसे दिलचस्प होगा मुकाबला

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget