एक्सप्लोरर

UPTET Paper Leak: पेपर लीक मामले में अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी सांसद वरुण गांधी बोले- 'बड़ी मछलियों पर कार्रवाई कब'

पेपर लीक मामले पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि UPTET परीक्षा पेपर लीक होना लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है. इस दलदल की छोटी मछलियों पर कार्यवाही से काम नहीं चलेगा.

UPTET परीक्षा पेपर लीक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अब तक जहां विपक्ष इस मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार को घेर रही थी, लेकिन अब पार्टी के अंदर से भी इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इस मामले पर योगी सरकार से सवाल किया है. उन्होंने कहा है कि छोटी मछलियों पर कार्रवाई से काम नहीं चलेगा. 

बड़ी मछलियों पर कार्रवाई कब- वरुण गांधी
वरुण गांधी ने ट्वीट किया, "UPTET परीक्षा पेपर लीक होना लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है. इस दलदल की छोटी मछलियों पर कार्यवाही से काम नहीं चलेगा, उनके राजनैतिक संरक्षक शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्यवाही करे सरकार. क्योंकि अधिकांश शिक्षण संस्थानों के मालिक राजनैतिक रसूख दार हैं, इनपर कार्यवाही कब होगी??"


UPTET Paper Leak: पेपर लीक मामले में अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी सांसद वरुण गांधी बोले- 'बड़ी मछलियों पर कार्रवाई कब

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर कहा है, "UPTET 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना बीसों लाख बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है. उप्र शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है. बेरोजगारों का इंकलाब होगा- बाइस में बदलाव होगा!"

प्रियंका गांधी ने लगाया ये आरोप
प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा, "भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है. आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया. हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है."

अब तक 29 लोग गिरफ्तार
बतादें कि यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक करीब 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के जीवन के साथ कोई खिलवाड़ करेगा, तो उसे सोच लेना चाहिए कि उसके साथ क्या होगा. उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें

UPTET Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बोले सीएम योगी, 'कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसके घर पर बुलडोजर चलना तय'

UPTET Paper Leak: CM योगी का कड़ा संदेश, बोले- घर पर बुलडोजर चलना तय, रासुका के तहत कार्रवाई और संपत्ति होगी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget