एक्सप्लोरर

Varanasi: उड़ान में देरी के चलते वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, एयरलाइन ने खराब मौसम को बताया जिम्मेदार

Varanasi News: वाराणसी में आज कोहरे के कारण फ्लाइट की उड़ान में देरी से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. जिस पर एयरलाइन कंपनी ने जानकारी देते हुए कोहरा और खराब मौसम को जिम्मेदार बताया.

UP News: उत्तर प्रदेश में सर्दी की दस्तक के साथ ही मौसम सर्द हो गया. वहीं ठंडी हवाओं के साथ ही कोहरे के कारण आम जनजीवन को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वाराणसी में भी आज कोहरे के कारण कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने के चलते वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया.

दरअसल यात्रियों की शिकायत रही की विमान में देरी की वजह से वह अपने गंतव्य पर सही समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं और इसके लिए सीधे-सीधे एयरलाइन कंपनी जिम्मेदार हैं. हालांकि इसके बाद एयरलाइंस कंपनी की तरफ से स्पष्टीकरण देते हुए विमान में देरी की वजह कोहरा और खराब मौसम को बताया गया. हालांकि कुछ देर बाद कर्मचारियों के समझाने पर यात्री शांत हुए, प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान द्वारा अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी पर उड़ान भरी गई.

कोहरे की वजह से विमान में देरी

मिली जानकारी के अनुसार अकासा एयरलाइन से सफर करने के लिए यात्री वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. चेकिंग प्रणाली पूरी होने के बाद काफी देर यात्रियों ने इंतजार किया, जिसके बाद जब वह पूछताछ  काउंटर पर पहुंचे तो पता चला कि विमान में अभी देरी है. इसके बाद यात्रियों द्वारा  कर्मचारी से भी पूछताछ की जाती है जिसके बाद यात्री भड़क उठते हैं और काफी देर तक ऐसी  स्थिति बनी रहती है. इस दौरान एक यात्री द्वारा कर्मचारियों से पूछताछ और नोकझोंक का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है, जिसके बाद अकासा एयरलाइंस की तरफ से स्पष्टीकरण देते हुए विमान में देरी की वजह कोहरा और खराब मौसम को बताया जाता है.

वाराणसी से मुंबई की विमान में हुई देरी

आज वाराणसी से मुंबई जाने वाले विमान अकासा QP1492 के देरी से उड़ने की वजह से यात्रियों ने हंगामा किया. जिसके बाद अकासा एयरलाइंस द्वारा भी ट्वीट कर इस मामले में स्पष्टीकरण दिया गया. एयरलाइन कंपनी द्वारा यह कहा गया है कि खराब मौसम की वजह से विमान में देरी है, यह विमान अब निर्धारित समय दोपहर 1:35 बजे उड़ान भरी. इस दौरान एयरपोर्ट कर्मचारियों द्वारा भड़के यात्रियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा था.

यह भी पढ़ेंः 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा नेता अखिलेश यादव बीच छिड़ी 'जंग', सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget