एक्सप्लोरर

UPPSC RO/ARO परीक्षा: नोएडा में DM ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, स्थानीय पुलिस भी अलर्ट रही

Noida News:निरीक्षण के दौरान DM ने परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और UPPSC की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं सुचारू परीक्षा संचालन हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए.

गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 जनपद गौतम बुद्ध नगर में आज जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता और पूर्ण सुरक्षा के साथ आयोजित की जा रही है. परीक्षा की निष्पक्षता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा स्थित सनराइज विले सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेक्टर-25) और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल (सेक्टर-12) सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं सुचारू परीक्षा संचालन हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया तथा लाइव स्क्रीनिंग के जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया.

परीक्षार्थियों की जांच सख्ती से हुई

डीएम वर्मा ने यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की जांच सख्ती से की जाए, जिससे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य अनुचित सामग्री केंद्र के भीतर प्रवेश न कर सके. परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को उच्चतम प्राथमिकता पर रखा गया है.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान डीपीपी यमुना प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया, पुलिस विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे. प्रशासन द्वारा उठाए गए इन ठोस कदमों से यह स्पष्ट है कि परीक्षा के सफल संचालन में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही. यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समान रूप से सुरक्षा, निगरानी और निष्पक्षता का पालन हो, ताकि प्रदेश में एक आदर्श परीक्षा प्रणाली को बढ़ावा दिया जा सके.

यहां बता दें कि आरओ/एआरओ परीक्षा आज पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की गयी थी. परीक्षा शान्तिपूर्वक निपटे इसके लिए सभी जिलों में विशेष इंतजाम किए गए थे. ATS के साथ ही स्थानीय पुलिस भी अलर्ट रही.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget