एक्सप्लोरर

यूपी में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मिलेगी पारदर्शी और बेहतर सुविधा, UPPCL ने साफ की तस्वीर

Lucknow News: स्मार्ट मीटरों को लेकर यह गलतफहमी फैलाई जा रही है कि ये तेज चलते हैं और अधिक खपत दिखाते हैं. जबकि वास्तविकता यह है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और उपभोक्ता हित में हैं.

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. प्रदेश में 2.73 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अब तक 35 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं. योगी सरकार की मंशा है कि प्रदेश में हर उपभोक्ता को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बिजली सुविधा मिले. इसी कड़ी में स्मार्ट मीटर परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है.

स्मार्ट मीटरों को लेकर यह गलतफहमी फैलाई जा रही है कि ये तेज चलते हैं और अधिक खपत दिखाते हैं. जबकि वास्तविकता यह है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और उपभोक्ता हित में हैं. इनमें खपत मापन की तकनीक बिल्कुल वही है जो वर्तमान इलेक्ट्रॉनिक मीटर में है. अंतर सिर्फ इतना है कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग और बिलिंग ऑनलाइन हो जाती है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो जाता है.

550 मीटरों की विशेष जांच, सभी सही पाए गए

20 अगस्त को पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर 550 स्मार्ट मीटरों की जांच की गई. लखनऊ सहित विभिन्न जिलों के उपभोक्ताओं – जैसे विशाल खंड की कान्ती यादव, चिनहट की रजनी सिंह, फैजाबाद रोड के दीपक सिंह और इंदिरा नगर की कामिनी पांडेय – के मीटरों की चेकिंग में पाया गया कि सभी मीटर सही खपत दर्ज कर रहे थे. किसी भी उपभोक्ता का मीटर तेज नहीं चला.

चेक मीटर सुविधा से उपभोक्ताओं की शंका दूर

15 अगस्त तक लगाए गए 34,05,066 स्मार्ट मीटरों के सापेक्ष 1,66,304 चेक मीटर भी लगाए गए हैं. उपभोक्ता की शंका होने पर उनके परिसर में चेक मीटर लगाया जा सकता है. जांच रिपोर्ट से भी उपभोक्ताओं को अवगत कराया जा रहा है.

स्मार्ट ऐप से मिलेगी पारदर्शिता और नियंत्रण

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता यूपीपीसीएल के ‘स्मार्ट कंज्यूमर ऐप’ से अपनी खपत घंटे-घंटे देख सकते हैं. इससे यह समझना आसान हो जाता है कि कौन-सा उपकरण सबसे अधिक बिजली खर्च कर रहा है. उपभोक्ता घर बैठे रिचार्ज भी कर सकते हैं.

प्रीपेड पर 2% छूट और समय पर अलर्ट

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को निर्धारित टैरिफ में 2% की छूट दी जाती है. बैलेंस की जानकारी समय-समय पर एसएमएस अलर्ट से दी जाती है-30%, 10% और शून्य पर उपभोक्ता को सूचित किया जाता है. इसके बाद भी 30 दिन का ग्रेस पीरियड और अतिरिक्त 3 दिन का समय दिया जाता है. शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे के बीच तथा छुट्टियों में कनेक्शन नहीं काटा जाता.

भ्रामक प्रचार से दूर रहें

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और इस तकनीकी बदलाव को सकारात्मक रूप से अपनाएं. जैसे दूरसंचार क्षेत्र में मोबाइल ने क्रांति की, वैसे ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget