एक्सप्लोरर

UP Sanskrit Board 12th Result: शिक्षा का नहीं होता है कोई धर्म, चंदौली का इरफान संस्कृत बोर्ड परीक्षा में बना टॉपर

UPMSSP Result 2023: इरफान की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है. इरफान ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है. स्कूल स्टाफ भी होनहार छात्र के प्रदर्शन से गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

Chandauli  News: चंदौली के इरफान ने 'गुदड़ी में लाल' की कहावत को सच साबित कर दिखाया है. गरीब घर में जन्मे लाल ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद् की उत्तर मध्यमा (इंटर) परीक्षा में टॉप किया है. छात्र के प्रदेश में पहला स्थान करने पर श्री संपूर्णानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय प्रभुपुर प्रिंसिपल और सभी अध्यापक बहुत खुश हैं. इरफान के पिता सलाहुद्दीन आर्थिक रूप से कमजोर हैं. बेटे की सफलता पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. इरफान ने 2019 में पूर्व मध्यमा यानी कक्षा 9 में प्रवेश लिया था.

संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में मुस्लिम छात्र बना टॉपर

पूर्व मध्यमा की परीक्षा में भी इरफान को अच्छे नंबर मिले थे. पिछले वर्ष उत्तर मध्यमा यानी 11वीं की परीक्षा भी इरफान ने अच्छे से अंक पास किया था. इरफान ने अनिवार्य संस्कृत 1 में 50/19, अनिवार्य संस्कृत 2 में 50/20, साहित्य 1 में 100 /93 , साहित्य 2 में 100 /83, हिन्दी में 100/82, समाजशास्त्र में 100 /87, भूगोल में 100 /67 और अंग्रेजी में 100 /70 अंक प्राप्त किया है. इस प्रकार कुल 82.72 अंक प्राप्त कर इरफान ने प्रदेश में टॉप किया है. 


UP Sanskrit Board 12th Result: शिक्षा का नहीं होता है कोई धर्म, चंदौली का इरफान संस्कृत बोर्ड परीक्षा में बना टॉपर

जिले और स्कूल का नाम इरफान ने किया रोशन 

इरफान मुस्लिम होते हुए भी संस्कृत बोर्ड से संस्कृत की पढ़ाई कर रहा है. सभी विषयों में इरफान को अच्छे नंबर मिले हैं. लेकिन संस्कृत में और विषयों की अपेक्षा कम नंबर आया है. उसके बाद भी प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है. इरफान के प्रिंसिपल, टीचर और अन्य स्टाफ प्रदेश में पहला स्थान लाने से बहुत खुश हैं. प्रिंसिपल जय श्याम त्रिपाठी का कहना है कि स्कूल का छात्र इरफान दिनदासपुर का रहने वाला है. इरफान ने 2019 में एडमिशन लिया था. अब की बार उत्तर मध्यमा की परीक्षा में इरफान ने स्कूल का नाम रोशन किया है. इरफान कमजोर परिवार का लड़का है. पिता खेती किसानी कर घर परिवार का पालन पोषण करते हैं. 

UP Nikay Chunav 2023: एटा में बागियों को समझाने में नाकाम हुई बीजेपी? पार्टी के भीतर ही चल रही जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget