एक्सप्लोरर

UP News: 'राम भक्तों के हत्यारे हैं...खून की नदी बहा दी', शिवपाल यादव के बयान पर भड़के योगी के मंत्री

Shivpal Yadav Statement: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि अयोध्या में 50 हजार से ज्यादा लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है.

Shivpal Yadav Kar Sevak Firing Statement: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सपा नेता शिवपाल यादव द्वारा कारसेवकों पर हुई फायरिंग को लेकर दिए गए बयान पर बहस छिड़ गई है. सपा नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या में साल 1990 में हुई कारसेवकों पर फायरिंग का सही बताया है. वहीं उनके इस बयान पर बीजेपी नेता और योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि ये लोग राम भक्तों के हत्यारे हैं.

यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा नेता शिवपाल यादव द्वारा दिए गए बयान पर कहा ये लोग राम भक्तों के हत्यारे हैं, इन लोगों ने अयोध्या में खून की नदी बहा दी थी. वहीं कैबिनेट मंत्री ने शिवपाल यादव के मस्जिद तोड़ने वाले बयान पर कहा कि मस्जिद ही नहीं तो तोड़ने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव और सपा को अयोध्या में हो रहा ये आयोजन ठीक नहीं लग रहा है.

योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि अयोध्या में 50 हजार से ज्यादा लोगों के रुकने, 36 से ज्यादा भोजनालय एक लाख से ज्यादा लोगों के खाने-पीने और हजारों की संख्या में सफाई, कर्मी डॉक्टर्स की व्यवस्था है. वहीं उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है बड़ा आयोजन है.

बता दें कि सपा सरकार में कारसेवकों पर गोली चलने के सवाल पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए कारसेवकों पर गोली चलवाई गई थी. तत्कालीन सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया था, कोर्ट ने उस समय कहा था कि जस की तस स्थिति रखी जाए. वहीं सपा नेता ने कहा कि कारसेवकों ने वहां मस्जिद तोड़ी थी.

Ram Mandir News: सपा नेता शिवपाल यादव बोले- 'संविधान की रक्षा के लिए कारसेवकों पर चलवाई गोली'

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget