एक्सप्लोरर

एशिया के सबसे बड़े पर्यटन आयोजन में चमकेगा उत्तर प्रदेश, आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार योगी सरकार

UP Government News: बैंकॉक में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन 2025 का आयोजन शुरू होने वाला है. जिसमें यूपी सरकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है.

UP Government News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर चमकाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी सिलसिले में यूपी सरकार 26 से 28 अगस्त 2025 तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) 2025 में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. यह आयोजन न सिर्फ प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएगा, बल्कि प्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दुनिया के सामने लाएगा.

PATA 2025 को एशिया का सबसे बड़ा पर्यटन आयोजन माना जाता है. इसमें दुनियाभर के सैकड़ों ट्रैवल एजेंट, निवेशक और पर्यटक हिस्सा लेते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस आयोजन में भाग लेकर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती और प्रयागराज के महाकुंभ को वैश्विक मंच पर पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है.

बैंकॉक में लोगों ध्यान खींचेगा ये शानदार स्टॉल
बैंकॉक में यूपी का 36 वर्ग मीटर का शानदार स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा. इस स्टॉल में एलईडी स्क्रीन, ऑटो नेविगेशन सिस्टम और एआर (ऑगमेंटेड रियलिटी) आधारित डिजिटल टच पैनल लगाए जाएंगे. विजिटर्स इन टच पैनल के जरिए प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की पृष्ठभूमि में अपनी सेल्फी भी ले सकेंगे. यूपी की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर के साथ ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) की अनूठी शिल्पकला भी यहां प्रदर्शित होगी.

थाईलैंड के टीवी, रेडियो चैनलों पर दिखेगी यूपी की झलक
इसके अलावा, योगी सरकार आयोजन के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय रोड शो भी करेगी. इस रोड शो में 100 से ज्यादा ट्रैवल एजेंट, पर्यटन कारोबारी और प्रभावशाली लोग शामिल होंगे. आयोजन स्थल बैंकॉक के बड़े होटल जैसे द वेस्टिन ग्रांड सुखमवित या रैडिसन ब्लू प्लाजा में होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसके प्रचार के लिए खास रणनीति बनाई है. थाईलैंड के तीन बड़े टीवी चैनल और तीन रेडियो चैनलों पर यूपी पर्यटन की 30-सेकंड की क्लिप तीन दिनों तक चलेगी. बैंकॉक एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और मॉल में भी यूपी की झलकियां बड़े डिजिटल स्क्रीन पर तीन दिन तक दिखाई जाएंगी.

स्टॉल पर मेहमानों का होगा भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश सरकार स्टॉल पर आने वाले मेहमानों का भव्य स्वागत करेगी. चाय, कॉफी, पानी और प्रचार सामग्री जैसे ब्रोशर, नक्शे, पीआर किट बांटी जाएंगी. 200 अंग्रेजी और 100 स्थानीय भाषा में ब्रोशर तैयार किए गए हैं. आगंतुकों की राय और संपर्क जानकारी दर्ज करने के लिए विजिटर बुक और कार्ड संग्रह की सुविधा भी होगी. इसके अलावा, मोबाइल ऐप और वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget