एक्सप्लोरर

'हिन्दुस्तान में रहना है तो..', योगी के मंत्री ने दिया विवादित बयान, खुले मंच से लगवाए नारे

Amethi News: मयंकेश्वर शरण सिंह योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं. हाल ही में वो अमेठी के तिलोई में सार्वजनिक राम कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने मंच से विवादित बयान दिया.

Amethi News: उत्तर प्रदेश में नारों को लेकर सियासत थमने का नाम नही ले रही हैं. इस बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एक ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर विवाद हो गया है. सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर चर्चाओं के बीच मंत्री महोदय ने एक कार्यक्रम में नया नारा दिया और मंच से आह्वान किया कि "हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है." 

मयंकेश्वर शरण सिंह योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं. हाल ही में वो अमेठी के तिलोई में सार्वजनिक राम कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने मंच से ये नारा लगाया. इस दौरान रामकथा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिसके बाद मयंकेश्वर शरण ने मंच से नारा लगाया और कहा कि "हिंदुस्तान में रहना है तो राधे राधे कहना है."

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मंत्री मयंकेश्वर शरण का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो  गया है जिसे लेकर विवाद भी शुरू हो गए हैं. मंत्री जी जब ये नारा लगा रहे थे तो उनके बेटे भी स्टेज पर मौजूद थे. मयंकेश्वर अक्सर अपने इस तरह के बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले भी वो 2022 विधानसभा चुनाव में भी इस तरीके का विवादित बयान दे चुके हैं. 

बताया जा रहा है राज्यमंत्री ने यहां नौ दिन की रामकथा पाठ का आयोजन किया था. ये रामकथा 30 नवंबर को समाप्त हुई. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी वक्त हैं. मंत्री जी ने पहले ख़ुद राधे-राधे कहा. इसके बाद उन्होंने पूरे जोश के साथ नारा लगाया कि हिन्दुस्तान में रहना है तो.. जिसके बाद सामने वाले लोगों ने नारा लगाया कि राधे-राधे कहना है. इसके बाद उन्होंने तीन-चार बार इस नारे को दोहराया और अंत में जय श्री राम कहकर अपनी बात खत्म की. 

आपको बता दें कि इन दिनों की यूपी की सियासत नारों को लेकर पूरी तरह गरमाई हुई है. उपचुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बंटेंगे तो कटेंगे जैसा नारा दिया, जिसका चुनाव में भी असर देखने को मिला. सीएम योगी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक हैं तो सेफ हैं जैसा नारा दिया. ये नारे यूपी चुनाव में बीजेपी की तमाम जनसभाओं में सुनाई दिया. 

शादी समारोह में फ्री का खाना खाने घुसे लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्र, टोकने पर किया बवाल, मचाई तोड़फोड़  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget