एक्सप्लोरर

योगी सरकार में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' बना बदमाशों के लिए काल, दस के दम से टूटी अपराधियों की कमर

Lucknow News: डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पूरे प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इससे अपराध की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई संभव हुई है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया गया है. सीएम योगी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर साफ दिखने लगा है. प्रदेश में अब अपराधियों के लिए जमीन हो गई है. मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सरकार ने पूरे प्रदेश में ‘दस के दम’ नाम से 10 बड़े अभियान चलाए, जिनका मकसद महिलाओं, बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा.

इन अभियानों में ऑपरेशन त्रिनेत्र, मजनू, ईगल, गरुड़, बचपन, खोज, रक्षा, शील्ड, डेस्ट्राय और नशा मुक्ति शामिल रहे. इन अभियानों के जरिए अब तक एक लाख से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. वहीं, मुठभेड़ों में 227 कुख्यात अपराधियों को मार गिराया गया.

कैमरों की नजर से पकड़े गए अपराधी

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पूरे प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इससे अपराध की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई संभव हुई है. डकैती, लूट और हत्या जैसे 5,718 संगीन मामलों का खुलासा किया गया.

मजनू और ईगल से मनचलों पर लगाम

महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन मजनू के तहत 58,624 लोगों पर कार्रवाई हुई. स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ये विशेष अभियान चलाया गया. वहीं ऑपरेशन ईगल के जरिए पहले से जेल से छूटे 7,963 अपराधियों की निगरानी की गई, जिनमें से 2,683 को दोबारा पकड़ा गया.

बच्चों के लिए चलाए गए अभियान

ऑपरेशन बचपन और खोज के जरिए बाल मजदूरी, भिक्षावृत्ति और गुमशुदा बच्चों के मामलों पर काम हुआ. 2,860 बच्चों को बचाया गया, जबकि 3,327 गुमशुदा बच्चों को खोजकर घर पहुंचाया गया.

नशा और साइबर अपराध पर भी कसा शिकंजा

ऑपरेशन नशा मुक्ति के तहत नशे के 4,750 ठिकानों की पहचान कर 33 हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई. वहीं ऑपरेशन गरुड़ के जरिए महिलाओं से जुड़े साइबर अपराधों पर लगाम लगाने का काम हुआ.

जनता को मिला सुरक्षा का भरोसा
 
प्रदेश में जब से योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी है, तब से अपराध में भारी गिरावट आई है. लगातार सख्त कार्रवाई और तकनीक का सहारा लेकर यूपी पुलिस ने अपराधियों में खौफ पैदा किया है. ‘दस के दम’ जैसे अभियानों से जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और अपराधियों की कमर टूट चुकी है.

ऑपरेशन क्लीन के तहत अब तक हजारों अपराधियों को मिली सजा

साल 2017 में सीएम बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ कठोर रुख अपनाया. पुलिस सुधार, थानों की मॉनिटरिंग और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई. मिशन शक्ति और ऑपरेशन क्लीन के तहत अब तक हजारों अपराधियों को सजा दिलाई गई है. यही वजह है कि यूपी अब कानून-व्यवस्था के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाने लगा है.

दिल्ली-नोएडा में मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी के बीच धूलभरी आंधी के बाद बारिश ने दी दस्तक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
UP Assemby Session: 'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
'मैं इस पद के काबिल भी हूं या नहीं...' विधानसभा स्पीकर सतीश महाना देंगे इस्तीफा?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget