एक्सप्लोरर

UP में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! दूसरे मैटरनिटी लीव के लिए ये शर्त खत्म

यूपी के वित्तीय नियमों में पहले प्रावधान था कि महिला सरकारी कर्मचारी को दो मैटरनेटिव लीव के बीच कम से कम दो साल का अंतर होने पर ही अगला मैटरनिटी लीव दिया जाएगा.

रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला कर्मचारियों को मैटरनेटिव लीव अवकाश को लेकर बड़ी राहत दी है. अब सरकार ने 2 साल की मैटरनेटिव लीव की बाध्यता को खत्म कर दिया है. सरकार इस फैसले का महिला कर्मचारियों और महिलाओं ने स्वागत करते हुए कहा कि ये मांओं के हित का फैसला है.

दरअसल यूपी के वित्तीय नियमों में पहले प्रावधान था कि महिला सरकारी कर्मचारी को दो मैटरनेटिव लीव के बीच कम से कम दो साल का अंतर होने पर ही अगला मैटरनेटिव लीव  दिया जाएगा. इसी नियम के चलते कई महिला कर्मचारियों को दूसरी बार गर्भवती होने पर छुट्टी लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता था.

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में SIR पर बवाल! BJP विधायक और पूर्व कांग्रेस MLA में हाथापाई!

मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल दो साल का अंतर पूरा नहीं होने के आधार पर महिला कर्मचारी का दूसरा मैटरनेटिव लीव खारिज नहीं किया जा सकता. 

ड्यूटी के दौरान काफी समस्या होती थी

बलरामपुर चिकित्सालय में कार्यरत नर्स दिव्यांशु वर्मा ने सरकार के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कई बार डेढ़ या दो साल के भीतर ही दूसरा बच्चा हो जाता था. ऐसे मामलों में महिला कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि दो बच्चों के बीच अंतर की बाध्यता खत्म करने का मुख्यमंत्री का फैसला महिलाओं के लिए अच्छी राहत है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद और अभिनंदन किया.

मातृत्व पर किसी तरह की बाध्यता नहीं होनी चाहिए

सोशल वर्कर ज्योति ने कहा कि मातृत्व एक वरदान है और इसे लेकर इस तरह की बाध्यता नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सरकार के फैसले को अच्छा कदम बताते हुए कहा कि पहले दो मैटरनेटिव लीव के बीच दो साल के अंतर की शर्त के कारण महिलाओं को परेशानी होती थी. अब अगर किसी कारण से दो साल के भीतर दो बच्चे हो जाते हैं तो महिला को मैटरनेटिव लीव के लिए इस बाध्यता का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि उन्होंने महिलाओं से अपील की कि सामान्य परिस्थितियों में पहले और दूसरे बच्चे के बीच पर्याप्त अंतर रखना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है.

महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा

महिला कर्मचारी स्मृति मौर्य ने भी मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मैटरनेटिव लीव में दो साल की बाध्यता को खत्म करना महिलाओं के लिए बड़ी राहत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे भी महिलाओं के हित में इसी तरह के फैसले लेते रहेंगे. सरकार के इस फैसले से खास तौर पर उन महिला सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिनकी दूसरी प्रेग्नेंसी पहले मैटरनेटिव लीव के दो साल के भीतर हो जाती है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ की पहचान ‘इंडियन कॉफी हाउस’ पर ताला, 3 महीने से बंद; यहीं बैठते थे लोहिया-चंद्रशेखर

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
'हुजूर मत बुलवाओ' सपा मुख्यालय में अखिलेश ने अमित शाह के लिए क्यों कही ये बात?
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में अमित शाह ने बता दिया यूपी जीतने का प्लान, कहा- UCC लागू करेंगे
BJP कार्यसमिति में अमित शाह ने बता दिया यूपी जीतने का प्लान, कहा- UCC लागू करेंगे
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget