एक्सप्लोरर

निक्की भाटी केस में यूपी महिला आयोग एक्टिव, मीनाक्षी भराला बोलीं- हम दिलाएंगे न्याय

Nikki Bhati के परिजनों के घर पहुंची डॉ. मीनाक्षी भराला ने यह भी बताया कि महिला आयोग में प्रतिदिन 250 से 300 केस महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े आते हैं.

निक्की हत्याकांड पर राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला का बड़ा बयान,दोषियों को सख्त सजा मिले, निर्दोष पर कार्रवाई न हो

ग्रेटर नोएडा चर्चित निक्की हत्याकांड में अब राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला भी सक्रिय हो गई हैं. मंगलवार को वह मृतका निक्की के पैतृक गांव रूपवास (निकट दादरी) पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया और स्पष्ट कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.

डॉ. भराला ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जितने भी लोग दोषी हैं, उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा. लेकिन जो निर्दोष हैं, उन पर किसी भी तरह की गलत कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. हम एक सभ्य समाज में रहते हैं और न्याय होना बेहद जरूरी है.'

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं- मीनाक्षी

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में नई-नई घटनाओं को जन्म देती हैं. 'जैसे मेरठ के नीले ड्रम केस के बाद लगातार कई सनसनीखेज मामले सामने आए. यही सिलसिला रुकना चाहिए. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे. खासकर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मामलों में महिलाएं रोज़ पीड़ित हो रही हैं, जिसे रोकना आवश्यक है.

डॉ. भराला ने यह भी बताया कि महिला आयोग में प्रतिदिन 250 से 300 केस महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े आते हैं. इनमें दहेज की मांग, मारपीट और घरेलू हिंसा जैसे मामले प्रमुख होते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक दहेज प्रथा और महिलाओं पर हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं थमने वाली नहीं हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बात इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों और कमिश्नर से हुई है. 'जांच बेहद गंभीरता और पारदर्शिता से हो रही है. कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन इतना भरोसा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोर सजा मिलेगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget