एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी से मानसून हुआ विदा, मौसम होने लगा नरम, दिन में निकलेगी तेज धूप

UP Weather Today: मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. वहीं बारिश की भी संभावना नहीं है.

UP Weather Today 15 October 2022: यूपी (UP) में मानसून (Monsoon) अपने अंतिम दौर में जमकर बरसने के बाद वापस लौट गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान राज्य में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप भी निकलेगी. धूप निकलने की वजह से उमस जैसी स्थिति बनेगी. हालंकि, हवाओं के चलते अधिक गर्मी भी नहीं होगी. वहीं सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होगी. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अक्टूबर में मौसम खुशनुमा बना रहेगा. इस बीच सुबह-सुबह आसमान में धुंध का असर भी अब दिखने लगा है. इससे पहले शुक्रवार को यूपी में मौसम साफ रहा. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ. प्रदेश भर में हल्की धूप और हवा के चलते तापमान 30 डिग्री के आसपास ही बना रहा. दूसरी तरफ प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है. लगभग 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बाढ़ प्रभावित गोरखपुर में पहुंचे. वहां उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री बांटी और अधिकारियों को आदेश जारी किए. आइये जानते हैं कि यूपी के प्रमुख जिलों में शनिवार को मौसम कैसा रहेगा?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 105 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 73 है.

ये भी पढ़ें- Moradabad Encounter: मुरादाबाद में मुठभेड़, एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 62 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 107 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 87 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौससम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 86 दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget