एक्सप्लोरर

यूपी में चुभती, जलती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, इस दिन से होगी बारिश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने जा रही है. प्रदेश में रविवार से बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है, जिससे तापमान में 5-7 डिग्री तक की कमी आएगी.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लेकिन, अब मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है. यूपी में आज कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी, हालांकि कुछ जिलों में उष्ण लहर की भी चेतावनी दी गई है. रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. 19 जून तक ये सिलसिला जारी रहेगा. जिससे तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून को प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी के साथ कहीं-कहीं उष्ण लहर चलने की संभावना है. दोपहर के बाद यहां मौसम में बदलाव आएगा और कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ, झोंकेदार हवाएं और वज्रपात के साथ बारिश होगी. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 15 जून से मौसम में तेजी बदलाव आएगा. जिसके बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा. 18 जून से प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी और मौसम सुहाना हो जाएगा. 

हीट वेव और बारिश दोनों का अलर्ट
शनिवार को मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी और ललितपुर में मौसम गर्म रहेगा. आईएमडी ने यहां आज भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि शाम होते-होते यहां मौसम बदलेगा और आंधी के साथ बारिश होगी.  

इसके साथ ही सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, झांसी, महोबा, ललितपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर और देवरिया व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है. 

यूपी में अगले पांच दिनों में बारिश की वजह से तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक कम होगा वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4-6 डिग्री तक की कमी आएगी. 

असम सरकार के 'देखते ही गोली मारने' के आदेश पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- मुसलमानों के खिलाफ.. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget