एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में रहें सावधान

UP Weather Update: यूपी में अगले तीन-चार दिनों के दौरान ठंड में और इजाफा होगा. इस दौरान सुबह शाम घना कोहरा भी छाया रहेगा. जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ये ठंड आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है. साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया, ''पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस, वहीं, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के कुछ हिस्सों में 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है." 

आईएमडी ने क्या कहा?

आईएमडी ने मंगलवार को कहा, ''पंजाब, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तापामान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है.''

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार-रविवार के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. बुधवार-शुक्रवार के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा बुधवार को उत्तरी राजस्थान एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है. 

घना कोहरा रहने की संभावना

मौसम विभाग ने आगे कहा, ''इस हफ्ते अलग-अलग दिनों में उत्तराखंड में कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सुबह-सुबह घना कोहरा की संभावना है.'' आईएमडी ने यह भी बताया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं की वजह से 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में हल्की बारिश की संभावना है. 

हालांकि, आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है. मंगलवार सुबह भारी कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में विजिबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई, वहीं हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल में भी विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर रह गई, जबकि भिवानी में विजिबिलिटी 50 मीटर रही. 

कितनी रही विजिबिलिटी?

दिल्ली में, पालम स्टेशन पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश के झांसी और वाराणसी में विजिबिलिटी 25 मीटर, मेरठ और लखनऊ में 50 मीटर थी. आईएमडी ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश के सतना में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई, टीकमगढ़, रीवा, खजुराहो सहित राज्य के अन्य शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर और ओडिशा के राउरकेला में 50 मीटर की लो विजिबिलिटी थी. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: लखनऊ में कल UP BJP की बड़ी बैठक, 2024 को लेकर किया जाएगा मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget