एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में उमस भरी गर्मी ने निकाला दम, आज इन जिलों में बारिश का अनुमान, जानें- IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Today 20 August: उत्तर प्रदेश में इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है. अगले दो दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा, 22 अगस्त से फिर बारिश शुरू होगी.

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिसने लोगों का दम निकाल दिया है. प्रदेश में कहीं हल्की-फुल्की बारिश की बौछारें तो कहीं धूप होने की वजह से चिपचिपी गर्मी और बढ़ गई है. अगले 48 घंटों में इस मौसम से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है. इसके बाद मौसम में फिर से बदलाव आएगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार 20 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा. लेकिन, ज्यादातर इलाकों में आज (20 अगस्त) उमस और दिन गर्म रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है. प्रदेश के दोनों संभागों में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. 

21 अगस्त से बारिश के दौर में हल्की तेजी देखी जाएगी. इस दौरान पूर्वी प्रदेश में अनेक स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. गुरुवार को भी कहीं भारी बारिश होने या वज्रपात की चेतावनी नहीं है. 22 अगस्त से मौसम एक बार फिर से करवट बदलने जा रहा है, जिसके बाद से प्रदेश में फिर से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 

इस दिन से मौसम बदलेगा करवट

23 अगस्त से 25 अगस्त तक सूबे के दोनों संभागों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है, जिसके बाद न केवल लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि अधिकतम तापमान में खासी गिरावट आएगी. अनुमान के मुताबिक अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान में क्रमिक 3-5 डिग्री सेल्सियस पारा नीचे आएगा और मौसम सुहाना हो जाएगा.

आज इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी में आज ललितपुर और सोनभद्र में अनेक स्थानों पर बारिश होने की पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि आगरा, झांसी, महोबा, चित्रकूट, बांदा, प्रयागराज, 
संत रविदास नगर, मीरजापुर, चंदौली, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बरेली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, सीतापुर, रायबरेली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज एक या दो स्थानों पर बारिश की हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इन जिलों में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget