एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में गर्मी दिखाने लगी तेवर, लखनऊ से मेरठ तक चढ़ने लगा पारा, जानें- आज का मौसम

Weather Today in UP: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क ही रहेगा, अगले पांच दिनों में यूपी के तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

UP Weather Today: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दोपहर में तेज धूप की वजह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है. चिलचिलाती धूप की वजह से गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. आलम ये है अब लोग घर से बाहर निकलने में थोड़ा परहेज करने लगे हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की तरह आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप के साथ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है और मौसम के शुष्क रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क ही रहेगा, सुबह से ही आसमान एकदम साफ रहेगा. पूरे दिन तेज धूप निकलेगी और अब यूपी में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी. 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीन दिन यूपी में दोपहर के वक्त तेज हवाएं चलेंगी. दोपहर के वक्त तेज सतही हवाएं  25-35 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 

अब गर्मी करेगी परेशान

राजधानी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर और गाजियाबाद समेत सभी जनपदों में अगले पांच दिनों में उच्चतम तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है. वहीं न्यूनतम तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगी. धीरे-धीरे बढ़ते पारे के साथ गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू करेगी. बुधवार को दिल्ली से लगे नोएडा और गाजियाबाद में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लखनऊ में 14 अप्रैल दोपहर के बाद हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां पर दोपहर बात हल्के बादल देखने को मिलेगे. वहीं गोरखपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना जताई गई है. गोरखपुर में भी आज धूप के साथ हवाएं चलेंगी. मेरठ में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, मेरठ में भी तेज हवाएं परेशान करेंगी.

इस बार मार्च महीने के आखिर और अप्रैल महीने की शुरुआत में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर देगी.

ये भी पढ़ें- Watch: किसने की थी उमेश पाल की हत्या? हत्याकांड पर अतीक अहमद की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget