UP Weather Update: यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, IMD ने इन शहरों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए पश्चिमी यूपी में रेड अलर्टजारी किया गया है. जिनमें पीलीभीत, सहारनपुर, मेरठ, बरेली और भी अन्य जिले शामिल हैं.

UP Weather News: यूपी (UP) में ठंड का कहर लगातार जारी है. ठंड के साथ ही शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. साथ ही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. राज्य में हर जगह लोग अलाव सेंकते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं घने कोहरे के बाद आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
भारतीय मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए उत्तरी यूपी में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है. वहीं पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है. जिनमें पीलीभीत (Pilibhit), सहारनपुर (Saharanpur), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), मेरठ (Meerut), बरेली (Bareilly) और भी अन्य जिले शामिल हैं.
9 जनवरी से अच्छी धूप निकलने की संभावना
एक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 9 जनवरी से अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे आम जनमानस को राहत मिलने वाली है. वहीं सिंधु-गंगा के मैदानी क्षेत्र, देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के इलाकों में घना कोहरा छाने से रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. साथ ही ट्रेनें भी 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं.
राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के दौरान हल्का कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी घट गई है. जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. इसी के साथ प्रशासन ने बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को भी बंद कर दिया है. रोडवेज बसों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अधिक कोहरा पड़ने पर बसों को संचालित नहीं किया जाए, जब कम कोहरा हो या विजिबिलिटी हो. उसी दौरान यात्रा की जाए.
यह भी पढ़ें:-


















