एक्सप्लोरर

UP Weather: पूरब से पश्चिम तक मानसून ने लगाया जोर, सहारनपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. आज भी सहारनपुर, रामपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. अगले तीन-चार दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरब से पश्चिम तक अपने पूरे जोर में आ गया है. बीते कई दिनों ने प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो रही है. इसकी वजह से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी भी परेशान कर रही है. मौसम विभाग ने आज (25 जून) तराई और बुंदेलखंड के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है, जबकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरदाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज दोनों संभागों में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. 26 जून से पूरे प्रदेश में मानसून और जोर पकड़ेगा, जिससे पूरे प्रदेश में भारी बारिश होगी. प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 30 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है.

बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगहों पर उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा बस्ती, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ और बुलंदशहर जैसे जिले सबसे गर्म महसूस किए गए.  

यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, मथुरा, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में भारी बारिश होगी. इनमें से चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बाकी क्षेत्र में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट है.

इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, गाज़ीपुर और बलिया में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

योगी सरकार का जल बचाओ मिशन, सरकारी भवनों पर लगेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget