एक्सप्लोरर

UP Weather Forecast Today: यूपी में आज लखनऊ सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें- इस बार मानसून में कितनी कम हुई बरसात

UP Weather Update Today: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2 से 8 सितंबर के दौरान यूपी में 13.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 47.1 बारिश होती है. ऐसे में 72 प्रतिशत कम बारिश हुई.

UP Weather Report Today 11 September 2022: यूपी (UP) के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. हालांकि, अभी भी प्रदेश में अच्छी बारिश का इंतजार है, लेकिन अब मानसून के वापस जाने का समय नजदीक आता जा रहा है. इस बीच प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के बाद मौसम सुहाना रह रहा है, तो कहीं उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) के मुताबिक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में 16 सितंबर तक बारिश हो सकती है. 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान यूपी में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद चौथे दिन से मामूली गिरावट का अनुमान है. मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे में बरेली, पीलीभीत, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, फैजाबाद, अमेठी और रायबरेली में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

एक जून से 8 सितंबर तक यूपी में हुई इतनी बारिश

इससे पहले शनिवार को भी अलीगढ़, एटा, मेरठ, बस्ती सहित कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2 से 8 सितंबर के दौरान यूपी में 13.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 47.1 बारिश होती है. ऐसे में 72 प्रतिशत कम बारिश हुई. वहीं एक जून से 8 सितंबर तक यूपी में 348.7 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 647.3 मिमी बरसात होती है. इसका मतलब है यूपी में इस मानसून के सीजन में अब तक 46 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि रविवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 79 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 59 है.

ये भी पढ़ें- UP Breaking News Live: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के 21 साल पूरे, सीएम योगी ने बताया इतिहास का काला अध्याय

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 37 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश का पूर्वानुमान है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 36 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 47 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशुक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 38 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: विपक्षियों का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने किया पलटवार, इन राजनीतिक दलों को बताया बीजेपी का लाउडस्पीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget