एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन से जमकर बरसेंगे बादल, जानें- मौसम का पूरा हाल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने जा रही है. अगले 24 घंटों में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो रहा है. 22 से 26 अगस्त तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी.

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. लेकिन, अगले 24 घंटों में मौसम बदलने वाला है. प्रदेश में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा. 22 अगस्त से सूबे के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने आज (21 अगस्त) प्रदेश के पश्चिमी संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जारी किया है, जबकि पूर्वी हिस्सों के ज्यादातर हिस्सों में आज अनेक स्थानों पर बारिश होगी. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और मेघगर्जन की भी चेतावनी दी गई है. 

अगले पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

22 अगस्त से एक बार फिर से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रही है. इस दौरान प्रदेश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है. 26 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान दोनों संभागों में कई जगहों पर बारिश और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है. 

आज इन जिलों में होगी बारिश

चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और बलिया में आज अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी है, जबकि ललितपुर, झांसी, महोबा, बांदा, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में भी अनेक स्थानों पर बारिश होगी. 

मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, कानपुर, हमीरपुर, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती और अंबेडकर नगर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 

उमस भरी गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी आज एक या दो जगहों पर हल्की बारिश पड़ने के आसार बने हुए हैं. इन जिलों में कहीं भी भारी बारिश या वज्रपात जैसी चेतावनी जारी नहीं की गई है. यहां आज भी धूप की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी का दौर रहेगा.  

बारिश की वजह से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है.

'सरकार घबराई हुई है', सदन में पेश हुए संविधान संशोधन बिल पर बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget