एक्सप्लोरर

'सरकार घबराई हुई है', सदन में पेश हुए संविधान संशोधन बिल पर बोलीं सपा सांसद डिंपल यादव

UP Politics: सपा सांसद डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का मकसद जनता और राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है. समाजवादी पार्टी का मानना है कि इस तरह के संशोधनों से संघीय ढांचा कमजोर होगा.

संसद में पेश किए गए संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सरकार सारे अधिकार अपने हाथों में रखना चाहती है.

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'जहां संविधान सशक्तिकरण की बात करता है, वहीं सरकार उसे कमजोर करने पर तुली हुई है. इस संशोधन विधेयक की प्रस्तुति से साफ है कि सरकार घबराई हुई है और अधिकतम शक्तियां अपने पास रखना चाहती है. अब लोग समझ चुके हैं कि यह सरकार लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है.'

डिंपल यादव ने सरकार पर लगाए आरोप

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का मकसद जनता और राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है. समाजवादी पार्टी का मानना है कि इस तरह के संशोधनों से संघीय ढांचा कमजोर होगा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा असर पड़ेगा.

विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार 'सुधार' और 'प्रशासनिक दक्षता' के नाम पर संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. डिंपल यादव ने इसे खतरनाक प्रवृत्ति बताते हुए कहा कि जनता अब जागरूक है और सरकार के इरादों को समझ चुकी है.

घोसी सांसद राजीव राय ने क्या कहा?

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले लंबित होने की स्थिति में पद से हटाने से जुड़े तीनों विधेयकों का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह संविधान की हत्या करने का प्रयास है. आज विपक्ष को घेरा जा रहा है और छोटी राजनीतिक पार्टियों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. 

धीरे-धीरे हर वह आवाज़, जो सरकार के खिलाफ बोलेगी, उनके नियंत्रण में आ जाएगी. राजीव राय ने आरोप लगाया कि सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी इस 'काले कानून' का समर्थन किसी भी हाल में नहीं करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget