एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में फिर पलटा मानसून, 18 जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें- IMD का पूरा अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो रहा है. मौसम विभाग ने आज कुशीगनर, गोरखपुर समेत 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.

उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. उमस भरे दिनों के बाद मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों में आज (15 सितंबर) भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी. आने वाले दिनों में भा बारिश का दौर जारी रहने वाला है. 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी संभाग में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. लेकिन, यहां किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि पूर्वी संभाग के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का भी अलर्ट दिया है.   

आज कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी?

लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में आज अनेक स्थानों पर बारिश होंगी. मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया है.  

सीतापुर, बाराबंकी, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर और गाजीपुर में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. इन जिलों में आकाशीय बिजली की चमक होने की अलर्ट दिया गया है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई में आज एक या दो जगहों पर बारिश के आसार बने हुए हैं. 

राजधानी लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, संत रविदास नगर और जौनपुर में आज गरज-चमक के साथ एक या दो जगहों पर बारिश होगी, इन जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

बारिश का ये सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. 16 और 17 सितंबर को पूर्वांचल में ज़्यादातर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं. 18 से 20 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है और पूर्वांचल में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होगी. 

बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी कमी आने के आसार है. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 

रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर बरसे शिवपाल यादव, IND-PAK मैच पर सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget