एक्सप्लोरर

UP Voting First Phase: 'पहला शो फ्लॉप हो गया', लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग पर बोले अखिलेश यादव

UP Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला किया है. यूपी में शुक्रवार को पहले चरण के लिए 8 सीटों पर वोटिंग हुई.

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूपी के पूर्व सीएम ने लिखा- भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ़्लाप हो गया है. जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स. भाजपा की खिड़की खाली है. देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन.

वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पहले चरण के मतदान को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ माहौल होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दस सालों में सिर्फ झूठ बोला है. इन्होंने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों, सभी से झूठ बोला है. इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है। जनता चाहती थी, गठबंधन बने. गठबंधन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सभी हैं.

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया. सरकार ने तीन काले कानून लाकर किसानों की उपज और जमीन छीनने की साजिश रची थी. किसानों ने आंदोलन किया तो सरकार को झुकना पड़ा. तीनों कानून वापस हुए, लेकिन, सरकार ने किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया. किसान आंदोलन में हजारों किसान शहीद हुए. इन लोगों ने आंदोलनकारी किसानों को अपमानित किया. नौकरियों के लिए परीक्षाओं के जो पेपर हुए, वह सब लीक हो गए। यह लोग नौकरी, रोजगार नहीं देना चाहते हैं. जानबूझकर पेपर लीक कराए हैं.

एजेंसी इनपुट के साथ

Lok Sabha Election 2024: यूपी में नए रथ पर RLD, जयंत चौधरी की पार्टी से पहली बार मंच पर दिखा नया चेहरा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget