एक्सप्लोरर

IMD Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी, दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Rain Update: उत्तरखंड और यूपी में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी है. उत्तरी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है. 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है.

Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तराखंड, यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग द्वारा गुरुवार (13 अगस्त) को एक रिपोर्ट जारी कर बताया गया कि अगले दो से तीन दिनों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने को लेकर मध्यम से भारी खतरे की चेतावनी दी है. वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से लोगों को परेशानी हो सकती है.

आईएमडी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 14 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बता दें कि सितंबर में हुई बारिश ने यूपी के पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. बुधवार देर रात से भारी बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. अगले कुछ दिनों तक बारिश होते रहेगी. आईएमडी के अनुसार मध्य भारत में उत्पन्न दबाव क्षेत्र अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ला सकता है.

बारिश के कारण उत्तराखंड में स्कूल बंद
उत्तराखंड में हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद, राज्य के चार जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. यह निर्णय संभावित मौसम संबंधी आपात स्थितियों को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है. जिन जिलों की स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं उनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर का नाम शामिल है. सभी नागरिकों को मौसम के प्रति सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

यूपी में अब तक 10 लोगों की गई जान
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले 48 घंटों में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर बादलों की गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी यूपी की कई जगहों पर बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है. संभाग में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी जारी की है. इस बीच पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है. 

ये भी पढ़ें: Mahoba News: महिलाओं ने आबकारी इंस्पेक्टर को दौड़ाया, शराब ठेका गांव से हटाए जाने को लेकर कर रही थी प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget