एक्सप्लोरर

Unnao News: आवारा मवेशियों से परेशान किसान ने कर ली आत्महत्या, धान की फसल का हुआ था नुकसान

Unnao Farmer Commit Suicide: ग्रामीण ने आनन फानन में किसान को एम्बुलेंस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया. डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आवारा पशुओं से तंग आकर एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है. किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुलिस ने जानकारी दी है कि अन्ना मवेशियों के आतंक से परेशान वृद्ध किसान ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इमर्जेंसी वार्ड में पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सैकड़ों की तादाद में आवारा पशु उनके गांव में घूम रहे हैं जो आए दिन उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार थाना दही क्षेत्र के गांव कोईथर का मजरा मर्दनखेड़ा निवासी राजकुमार शनिवार को गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गया था. दोपहर में खेत से लौटा राजकुमार अपने घर पर अकेला था. जहां उसे पड़ोसियों ने बेसुध पड़ा देखा. आशंका है कि उसने अपने घर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया. जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने उसके बेटों दीपक और मानस को फोन कर सूचना दी.

ग्रामीण ने आनन फानन में किसान को एम्बुलेंस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पड़ोसी शारिक अहमद और अनूप सिंह ने बताया कि राजकुमार शनिवार दोपहर अपने खेतों पर गया था. जहां छुट्टा मवेशियों ने उसके तकरीबन 15 बिस्वा खेत में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुचाया था. इससे आहत होकर किसान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिसा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ेंः 
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के तीनों विग्रहों से जुड़े निर्माण कार्य पर बड़ा अपडेट, जानें कब तक होंगे तैयार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget