एक्सप्लोरर

क्रिकेटर आकाश दीप को मिले नोटिस पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का बयान, जानें- क्या कहा?

Lucknow News: भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप सिंह की कार को लेकर हुए विवाद पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वो इस मामले को दिखवाएंगे.

भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप सिंह को बिना पंजीकरण और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही फॉर्च्यूनर कार डिलीवर करने और परिवहन विभाग द्वारा डीलर को नोटिस दिए जाने पर मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. परिवहन मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा है तो इस मामले को दिखवा लिया जाएगा. 

दयाशंकर सिंह से जब पत्रकारों ने इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने आकाश दीप को यूपी का गौरव बताया और कहा कि "अगर ऐसी कोई बात हैं तो उसे दिखवा लिया जाएगा. आकाशदीप जी उत्तर प्रदेश के गौरव हैं."

क्रिकेटर आकाशदीप की कार को लेकर विवाद

दरअसल क्रिकेटर आकाशदीप ने रक्षाबंधन के मौके पर लखनऊ के एक डीलर से फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, इन तस्वीरों में क्रिकेटर अपनी नई कार और बहनों के साथ दिखाई दे रहे थे. 

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग की गाड़ी पर नज़र पड़ी तो पता चला कि शो रूम के डीलर ने बिना पंजीकरण और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एचएसआरपी लगाए ही गाड़ी की डिलीवरी दे दी. जिसके बाद परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आकाशदीप और कार के डीलर को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में डीलर को कारण बताओं नोटिस थमा दिया है. 

इसके साथ ही विभाग की ओर क्रिकेटर को भी इस गाड़ी को सड़क पर नहीं चलाने की हिदायत दी गई है. विभाग ने साफ कहा है कि अगर ये गाड़ी सड़क पर चलते मिल गई तो इसे सीज कर दिया जाएगा यही नहीं कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. 

बिना रजिस्ट्रेशन के डिलीवर कर दी कार

बता दें कि आकाशदीप ने ये कार लखनऊ के चिनहट स्थित सनी मोटर्स शोरूम से फॉर्च्यूनर कार की बुकिंग कराई थी. लेकिन, शो रूम मैनेजर ने कार के रजिस्ट्रेशन और अन्य जरुरी प्रक्रिया पूरी कराए ही क्रिकेटर को गाड़ी डिलीवर कर दी. इस गाड़ी के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं बनवाई गई थी. 


जांच में सामने आया है कि इस कार की सेल इनवॉइस सात अगस्त 2025 को काटा गया था. आठ अगस्त को इसका बीमा किया गया लेकिन रोड टैक्स जमा नहीं किया, जिसकी वजह से कार का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया और बिना प्रक्रिया पूरी किए कार सार्वजनिक स्थल पर पाई गई. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget