एक्सप्लोरर

यूपी के इन 15 जिलों के लोग हो जाएं सावधान! अब कैमरों से कटेगा चालान, लागू होगा ये सिस्टम

UP Traffic Law: प्रदेश में इस समय 17 जिलों में पहले से ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) काम कर रहा है और अब इस लिस्ट में 15 और जिलों के नाम शामिल हो जाएंगे.

UP Traffic Law: उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. इसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरुक करने से लेकर चालान तक की व्यवस्था है. इसी के तहत अब प्रदेश के 15 और जिलों में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर ली गई है. जिसके बाद गाजियाबाद, कानपुर समेत 15 और जिलों में कैमरों से चालान किया जाएगा और ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती बरती जाएगी. 

प्रदेश में इस समय 17 जिलों में पहले से ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) काम कर रहा है और अब इस लिस्ट में 15 और जिलों के नाम शामिल हो जाएंगे. दूसरे चरण में सबसे पहले गाजियाबाद में ये सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा. इसके अलावा बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर देहात, बस्ती, गोंडा, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, एटा, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, हरदोई और बांदा में भी जल्द ही इस सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा. 

ट्रैफिक व्यवस्था होगी और सुरक्षित
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर हाई डेफिनेशन क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक तोड़ने वालों की निगरानी की जाएगी. इस सिस्टम के आने से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों को उनकी तस्वीर के साथ घर पर सीधा चालान जाएगा. जिससे लोगों में ट्रैफिक नियमों को लेकर गंभीरता आएगी. इन जिलों में ITMS सिस्टम आने से ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षित हो जाएगी. 

इस सिस्टम में सभी प्रमुख चौराहों पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी होगी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों की नंबर प्लेट ट्रेस हो जाएगी, जिससे सीधा चालान घर पहुंचेगा. चौराहों पर सीसी व पीटीजेड कैमरे लगने से अपराध में कमी आएगी. 

बता दें कि साल 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 57 शहरों और 17 नगर निगमों में ITMS शुरू करने को कहा था. जिसके तहत पहले चरण में सबसे पहले लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी और नोएडा में सबसे पहले इसे शुरू किया गया. इसके बाद मेरठ, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़, झांसी, फिरोजाबाद, मथुरा, सहारनपुर और मुरादाबाद जैसे शहरों को भी इससे जोड़ दिया गया था.   

महाकुंभ भगदड़ मामले में बढ़ेगी योगी सरकार की मुश्किल? हाईकोर्ट ने याची से कहा- तथ्य पेश कीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget