एक्सप्लोरर

UP Top 5 News Headlines: निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने की सपा में बड़ी सेंधमारी, स्वार में मुकाबला हुआ दिलचस्प, पढ़ें- यूपी की 5 बड़ी खबरें

UP Top 5 News: ABP News पर दोपहर की पांच बड़ी खबरें: 27 अप्रैल 2023 की दोपहर की पांच बड़ी खबरें. यूपी की राजनीति और अपराध की खबरों के अलावा और भी बहुत सी खबरें पाएं केवल एक क्लिक में.

UP Top 5 News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को अपने दिल्ली (Delhi) दौरे पर हैं. इस दौरान सपा प्रमुख राजद सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरडेजी (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात. इस मुलाकात के बाद सपा प्रमुख ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट से इसकी तस्वीरें साझा की.

स्वार उपचुनाव में दिलचस्प हुआ मुकाबला

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा. इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने महिला प्रत्याशी अनुराधा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बीजेपी और अपना दल एस गठबंधन ने मुस्लिम प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को चुनावी मैदान में खड़ा किया है. इस बीच सपा प्रत्याशी ने कहा कि "मैं ठाकुर हूं और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ठाकुर हैं. वो मेरे भाई हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे मेरे भाई का आशीर्वाद जरूर मिलेगा. READ MORE

आज खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद गुरुवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गये. इस दौरान हजारों तीर्थयात्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. मंदिर के कपाट गुरुवार की सुबह सात बजकर दस मिनट पर खोल गए. इस दौरान मंदिर को फूलों से भव्य तरह से सजाया गया था. मंदिर में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की गई. READ MORE

सपा में बीजेपी की बड़ी सेंधमारी

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब तेज हो गया है. वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं का दल बदलना अब तेज हो गया है. इसी क्रम में बीजेपी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी खेमे में बड़ी सेंधमारी की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य और पार्षद को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है. सपा के सरोजनी नगर से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पलक रावत बीजेपी में शामिल हुए. इसके अलावा सपा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड से निवर्तमान पार्षद तारा चंद्र रावत बीजेपी में शामिल हुए. READ MORE

एसटीएफ की रडार पर लखनऊ वाराणसी के व्यापारी

हिमाचल में बन रहीं नकली दवा को उत्तर प्रदेश के रास्ते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में पहुंचाया जा रहा है. इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए एसटीएफ और एफएसडीए ने संयुक्त रूप से मुहिम शुरू की है. टीम ने आगरा, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर दवा मंडी के कई व्यापारी को रडार पर लिया है. सूत्रों की मानें तो इस कारोबार में मेडिकल और इंजीनियरिंग से लेकर इंटरमीडिएट और अन्य डिग्री धारक तक शामिल हैं. READ MORE

लालू यादव से मिले अखिलेश यादव 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को दिल्ली में राजद सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरडेजी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात. इस मुलाकात के बाद सपा प्रमुख ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी तस्वीरें साझा की. दोनों की बीच ये मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली. सूत्रों के अनुसार इस दौरान सपा प्रमुख ने लालू यादव का स्वास्थ्य हाल जाना. READ MORE

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget