एक्सप्लोरर

UP TET Exam Result: यूपी में टीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित, जानिए कितने फीसदी अभ्यर्थियों ने मारी बाजी?

UP News: यूपी में टीईटी परीक्षा का परिणाम आ गया है. इस बार के टेस्ट में साढ़े छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए हैं. 

UPTET Result Declared: यूपी में टीईटी यानी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार के टेस्ट में साढ़े छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए हैं. इस बार प्राइमरी लेवल पर 38.67 फीसदी और अपर प्राइमरी यानी उच्च प्राथमिक स्तर पर 28.33 फीसदी टेस्ट क्वालिफाई करने में कामयाब रहे हैं. पिछले कई सालों से तुलना करें तो इस बार ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी टीईटी क्वालीफाई कर सके हैं. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देर रात को सरकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं. परीक्षाफल वेबसाइट पर तीस अप्रैल तक अपलोड रहेगा. रिजल्ट आज दोपहर करीब दो बजे प्रयागराज में परीक्षा नियामक प्राधिकारी के दफ्तर से जारी किया गया है.

पास करने वालों का आंकड़ा

प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के मुताबिक 2021 के टेस्ट के लिए प्राइमरी लेवल पर 1291628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 1147090 अभ्यर्थी टेस्ट में शामिल हुए. अपर प्राइमरी लेवल पर 873553 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन 23 जनवरी को हुई परीक्षा में इनमे से 765921 ही शामिल हुए. इनमे से 216994 अभ्यर्थी टेस्ट पास करने में सफल रहे हैं. अपर प्राइमरी लेवल पर परीक्षा पास करने वाले 28.33 फीसदी हैं.

UP News: 100 दिनों मे 90 रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य, श्रम एवं सेवायोजन विभाग कर रहा तैयारी

कितनों को मिली कामयाबी 

इस बार की परीक्षा कई मायनों में विवादों में रही. पहले यह परीक्षा पिछले साल 28 नवम्बर को होनी थी. परीक्षा के दिन ही पेपर आउट होने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था और अभ्यर्थियों को सेंटर से वापस लौटना पड़ा था. इसके बाद टेस्ट को 23 जनवरी को कराया गया. रिजल्ट जारी करने के लिए पहले फरवरी के तीसरे हफ्ते को तय किया गया था. लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते शासन ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को इसकी अनुमति नहीं दी.

इस टेस्ट का संशोधित आंसर कल यानी सात अप्रैल को ही जारी किया गया था. परीक्षा में पूछे गए कई सवालों पर भी विवाद है. प्राधिकारी ने कई सवालों पर सभी अभ्यर्थियों को बराबर नंबर दिए हैं. पिछले साल से तुलना करें तो प्राइमरी लेवल पर 34 और अपर प्राइमरी लेवल पर सिर्फ 11 फीसदी अभ्यर्थियों को ही कामयाबी मिली थी.

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर कांटे की टक्कर, केशव प्रसाद मौर्य समेत ये दिगग्ज हैं वोटर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget