एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर कांटे की टक्कर, केशव प्रसाद मौर्य समेत ये दिगग्ज हैं वोटर

UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. पोलिंग पार्टी भी सेंटर के लिए रवाना हो गई हैं.

UP MLC Election 2022: यूपी में विधान परिषद चुनाव की 27 सीटों पर कल मतदान होना है. इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर भी कल सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वोटिंग कराने वाली पोलिंग पार्टीज़ को आज एक दिन पहले ही सेंटर्स के लिए रवाना कर दिया गया है. प्रयागराज में पोलिंग पार्टीज़ की रवानगी कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार से हुई है. इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर कुल 5104 वोटर हैं. इनमें दोनों जिलों के सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, ग्राम प्रधान. बीडीसी सदस्य और टाउन एरियाज़ के सदस्य शामिल हैं. 

मतदान को लेकर की गई खास तैयारी

प्रयागराज-कौशांबी सीट पर वोटिंग के लिए कुल तैंतीस बूथ बनाए गए हैं. इनमें पचीस बूथ प्रयागराज और आठ कौशांबी जिले में हैं. प्रयागराज में सभी ब्लाक मुख्यालयों के साथ ही शहरी इलाके में नगर निगम व जिला पंचायत दफ्तर पर भी वोटिंग होगी. अफसरों ने यहां निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है. प्रयागराज के डीएम संजय खत्री के मुताबिक हर एक बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. मतदान बैलेट पेपर से होगा. वोटिंग के बाद सभी बैलेट बॉक्स सदर तहसील के स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे. वोटों की गिनती बारह अप्रैल को की जाएगी.

इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर कांटे की टक्कर

वैसे तो इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के वासुदेव यादव और बीजेपी के डॉ केपी श्रीवास्तव के बीच है. चुनाव में धनबल और बाहुबल का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. दोनों ही पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं. उनके दावों में कितना दम है इसका पता तो 12 अप्रैल को नतीजे आने के बाद सामने आएगा. इस सीट से प्रमुख वोटरों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विनोद सोनकर, केशरी देवी पटेल, रेवती रमण सिंह, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज और पल्लवी पटेल शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

UP Smartphone Tablet Scheme: युवाओं के हाथों में जल्द होंगे 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

UP Politics: अखिलेश यादव ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget