एक्सप्लोरर

UP में 15 दिनों तक मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा, इस दिन होंगे महत्वपूर्ण कार्यक्रम, देखें लिस्ट

UP News: इस आयोजन में स्वच्छता के संबंध में जानकारी देने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होगी. बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच बैठक कर साफ-सफाई, हाथ धोने के महत्व को बताया जाएगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की पहचान को स्वच्छ प्रदेश के तौर पर स्थापित करने के लिए योगी सरकार प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में एक सितंबर से 15 सितंबर तक प्रदेश में 'स्वच्छता पखवाड़ा' मनाने जा रही है.15 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों के साथ समुदाय के लोग भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे. इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है. इस 'स्वच्छता पखवाड़ा' के पहले दिन 'स्वच्छता शपथ' दिलाई जाएगी, जिसमें छात्र, शिक्षक और स्टॉफ के साथ ही अन्य नागरिकों की भी सहभागिता होगी.

इस दौरान विद्यालयों में साफ-सुथरे परिसर और स्वच्छ शौचालय से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी. विद्यालय में सफाई और स्वच्छता की आदतों पर छात्रों के लिए निबंध, स्लोगन और कविता लेखन के अलावा पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, मॉडल बनाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी. शपथ दिलाने के बाद विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां शुरू होंगी.

स्वच्छता के संबंध में दी जाएगी जानकारी
पखवाड़े के पहले सप्ताह में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक होगी और इसमें स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी जाएगी. बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच बैठक कर लोगों के बीच साफ-सफाई और हाथ धोने, मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के महत्व को बताया जाएगा. इसके साथ ही हर एक विद्यालय और शिक्षण संस्थान में बच्चों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था और उपलब्धता से जुड़ी सुविधाओं तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता से संबंधित होने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन होगा.

इन दिनों पर होंगे महत्वपूर्ण कार्यक्रम
-1 सितंबर को 'स्वच्छता शपथ' ,
-2 और 3 सितंबर को 'स्वच्छता जागरूकता दिवस'
-4 और 5 सितंबर को 'सामुदायिक सहभागिता'
-6 सितंबर को 'ग्रीन स्कूल मुहिम'
-7 और 8 सितंबर को 'स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस'
- 9 और 10 सितंबर को 'हाथ धुलाई दिवस'
- 11 सितंबर को 'व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस'
-12 सितंबर को 'स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी दिवस'
 -13 और 14 सितंबर को 'स्वच्छता कार्य-कलाप दिवस'
 -15 सितंबर को 'पुरस्कार वितरण दिवस'

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में इस जगह भू-धसाव और भूस्खलन का खतरा बढ़ा, 91 परिवारों ने सुरक्षित जगह पर ली शरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget