एक्सप्लोरर

UP News: यूपी एसटीएफ ने मैनपुरी में अवैध असलहा फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार

UP STF News: यूपी एसटीएफ ने मैनपुरी में अवैध असलहों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस फैक्ट्री को चलाने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी करते थे.

UP illegal Arms Factory: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्‍तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह द्वारा मैनपुरी जिले में चलाई जा रही अवैध असलहा फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. बयान के मुताबिक, एसटीएफ ने फैक्टरी से भारी मात्रा में पूर्ण रूप से निर्मित और अर्द्धनिर्मित असलहा एवं उपकरण बरामद किए हैं.

इसमें बताया गया है कि एसटीएफ को अभिसूचना संकलन में अवैध असलहा बनाने की जानकारी मिली थी और इसी बीच एसटीएफ बिहार ने भी सूचना दी कि मुंगेर (बिहार) के कारीगरों द्वारा मैनपुरी में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है. बयान के अनुसार, सूचना के आधार पर एसटीएफ की गोरखपुर इकाई के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात मैनपुरी पहुंची टीम ने आगरा इकाई के निरीक्षक हुकुम सिंह की अगुवाई में मैनपुरी के कोतवाली नगर इलाके में सिरसागंज चौराहे के पास छापा मारकर अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी और नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र का रहने वाला पंकज कुमार, मुंगेर निवासी सोनू कुमार शर्मा, मदन कुमार शर्मा और मोहित कुमार, मैनपुरी के औंछा क्षेत्र का मोहर सिंह, दन्नाहार क्षेत्र का शैलेंद्र सिंह, कोतवाली इलाके का ललित कुमार, शिवम कुमार और घिरोर इलाके का शैंकी उर्फ सुमित कुमार शामिल हैं. एसटीएफ टीम ने इस दौरान एक अदद अवैध पिस्तौल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 58 अदद पिस्तौल की बॉडी, 26 अदद पिस्तौल बैरल, 34 अदद पिस्‍तौल बट ग्रिप, 75 अदद पिस्तौल स्प्रिंग समेत बड़ी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं.

एसटीएफ की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी पंकज कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले तक वह जाली नोटों के कारोबार में सक्रिय था और इसी मामले में पश्चिम बंगाल की एक जेल में बंद था. पंकज ने बताया कि जेल में अवैध असलहा बनाने वाले मुंगेर के कुछ कारीगर भी बंद थे और उन्हीं लोगों ने सोनू शर्मा से मुलाकात कराई. पंकज ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसने मैनपुरी में 75 हजार रुपये के किराये पर एक मकान लिया और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध असलहा बनाने के कारोबार में जुट गया.

Ayodhya Blast: अयोध्या में एक के बाद एक धमाके से इलाके में दहशत, JCB मशीन से खुदाई कर खोज रहे विस्फोटक

पंकज ने बताया कि एक पिस्‍तौल करीब 25 हजार रुपये में बिक जाती थी, जिसमें से पांच हजार रुपये मदन शर्मा, सोनू शर्मा और मोहित कुमार को इसे बनाने, जबकि एक हजार रुपये शिवम कुमार, शैंकी व ललित को इसे बिकवाने के लिए दिए जाते थे. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Prayagraj में रची गई Mukhtar Ansari के जेल बदलने की साजिश, 500 रुपये में हासिल किया प्री एक्टीवेटेड सिम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget