एक्सप्लोरर

Prayagraj में रची गई Mukhtar Ansari के जेल बदलने की साजिश, 500 रुपये में हासिल किया प्री एक्टीवेटेड सिम

Mukhtar Ansari ने बांदा की जेल से जिस फोन नंबर से पंजाब के बिल्डर से रंगदारी मांगी थी वह नंबर उसने प्रयागराज से खरीदा था. इस सिम के लिए सेल्समैन को ज्यादा पैसे दिए गए थे.

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी साढ़े तीन साल पहले पंजाब भेजे जाने से पहले यूपी की बांदा जेल में जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था, उसे संगम नगरी प्रयागराज से महज़ पांच सौ रूपये में खरीदा गया था. यह प्री एक्टीवेटेड सिम था, जिसे बिना कोई डॉक्यूमेंट दिए हुए सिर्फ पांच सौ रूपये में हासिल किया गया था. मुख्तार अंसारी ने इसी सिम कार्ड से कॉल कर पंजाब के बिल्डर से दस करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी के इसी मामले में मुख्तार के खिलाफ पंजाब में मुकदमा दर्ज हुआ था और गुपचुप तरीके से उसे यूपी की बांदा जेल से पंजाब की रोपड़ जेल ट्रांसफर कर दिया गया था. यानी साफ तौर पर कहा जा सकता है कि कि मुख्तार को यूपी से पंजाब ट्रांसफर किए जाने की साजिश की स्क्रिप्ट प्रयागराज में ही लिखी गई थी.

हालांकि इस साजिश में मुख्तार के साथ उसके और कौन से करीबी शामिल थे, इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है. पांच सौ रूपये में फर्जी नाम पते पर सिम कार्ड लेने वाले का भी अभी तक पता नहीं चल सका है. पंजाब की विधानसभा में पिछले हफ्ते वहां के मौजूदा जेल मंत्री हरजोत बैंस ने मुख्तार के मामले को लेकर जो सनसनीखेज बयान दिया है, उसके बाद यूपी का सरकारी अमला भी एक बार फिर से हरकत में आ गया है. मुख्तार अंसारी को मिलीभगत से जेल ट्रांसफर किए जाने की फाइल फिर से खोल दी गई है. सभी रिकार्डों को फिर से खंगाला जा रहा है. इतना ही नहीं यूपी का गृह मंत्रालय नए सिरे से रिपोर्ट तैयार कर उसे पंजाब की नई सरकार को सौंपने की तैयारी में भी है. यूपी सरकार पंजाब की नई सरकार से इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन किए जाने की सिफारिश भी कर सकती है.

बाहुबली मुख्तार पर शिकंजा कसेगा
अगर इस पूरे मामले में नए सिरे से छानबीन होती है तो बाहुबली मुख्तार पर शिकंजा तो कसेगा ही, साथ ही तमाम दूसरे लोग भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं. दरअसल पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस ने पिछले हफ्ते वहां की विधानसभा में बयान दिया था कि पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने मुख्तार अंसारी को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी मामले में केस दर्ज कराया था और साजिश के तहत ही उसे यूपी की बांदा से अपने यहां की रोपड़ जेल में ट्रांसफर करा लिया था. जेल मंत्री ने यह भी कहा था कि पंजाब की रोपड़ जेल मुख्तार अंसारी के लिए किसी ऐशगाह की तरह थी. यहां उसे फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती थी. वह अपनी पत्नी व परिवार के दूसरे लोगों को भी बुलाकर साथ रख लेता था.

दरअसल साल 2019 में मुख्तार अंसारी को जब रातों-रात यूपी से पंजाब की जेल में ट्रांसफर किया गया था तो कोहराम मच गया था. यूपी सरकार ने इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी. जेल के कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. एसटीएफ ने उस वक्त भी जांच की थी, लेकिन पंजाब की तत्कालीन सरकार की मेहरबानी के चलते मामले को दबा दिया गया था. यूपी एसटीएफ ने इस मामले की फाइल अब दोबारा नए सिरे से तैयार करनी शुरू कर दी है.

प्रयागराज की लक्ष्मण मार्केट से खरीदा सिम
एसटीएफ ने जो जांच की है उसके मुताबिक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था और जिस सिम कार्ड से उसने पंजाब के बिल्डर को धमकी देकर उससे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी उसे प्रयागराज से खरीदा गया था. इस सिम कार्ड को प्रयागराज की लक्ष्मण मार्केट की इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में एक मोबाइल शॉप से लिया गया था. किसी ने दुकान के सेल्समैन को सिर्फ पांच सौ रूपये ज्यादा देकर उससे एक्टिवेटेड सिम कार्ड हासिल कर लिया था. सेल्समैन ने सिर्फ पांच सौ रूपये की लालच में सिम कार्ड लेने वाले से कोई डॉक्यूमेंट ही नहीं लिए थे और ना ही वह उसे जानता व पहचानता था. 

दुकानदार और सेल्समैन से एसटीएफ ने पहले भी पूछताछ की थी. पंजाब के जेल मंत्री के बयान के बाद एक बार फिर से दुकानदार और सेल्समैन के बयान लिए गए हैं. हालांकि सिम कार्ड सेल्समैन से किसने लिया था इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है. सेल्समैन ने जांच एजेंसी को दिए बयान में यही कहा है कि वह पांच सौ रूपये की लालच में पड़ गया था. वह सिम कार्ड लेने वाले को ना तो जानता है और ना ही उसने उससे कोई डॉक्यूमेंट लिए थे. जांच एजेंसी जिस तरह से दुकानदार और सेल्समैन के बयान दोबारा ले रही है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले की फाइल नए सिरे से तैयार की जा रही है और पंजाब सरकार को रिपोर्ट सौंपकर उससे नए सिरे से जांच कराए जाने की सिफारिश की जा सकती है.

दरअसल योगीराज में मुख्तार अंसारी को जब बांदा जेल में सुविधाएं मिलना बंद हो गई थी और उस पर कानून का शिकंजा कसने लगा था तो उसने पंजाब की तत्कालीन सरकार से मिलीभगत कर अपना ट्रांसफर वहां की रोपड़ जेल में करा लिया था. मुख्तार अंसारी ने इसके लिए प्रयागराज से फर्जी नाम पते पर एक्टिवेटेड सिम कार्ड मंगा कर पंजाब के अपने एक परिचित बिल्डर को फोन किया था. फोन पर जानबूझकर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. यह काल बिल्डर ने रिकॉर्ड की थी और मुख्तार को मदद पहुंचाने के लिए वहां की पुलिस में पहले से लिखी स्क्रिप्ट के मुताबिक शिकायत भी की थी. 

मुख्तार अंसारी लंबे समय तक बांदा जेल से इस सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था. मुख्तार अंसारी ने 8 जनवरी 2019 को बिल्डर को फोन कर फर्जी तौर पर रंगदारी मांगी थी. इसी केस में 24 जनवरी 2019 को मुख्तार अंसारी बांदा जेल से रोपड़ जेल ट्रांसफर हो गया था. हालांकि योगी सरकार तकरीबन 27 महीने बाद पिछले साल अप्रैल महीने में मुख्तार अंसारी को वापस बांदा जेल लाने में कामयाब रही. अब मुख्तार अंसारी यूपी व पंजाब दोनों ही सरकारों के निशाने पर हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उस पर कानूनी शिकंजा और कस सकता है. उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. एसटीएफ एक बार फिर से जेल जाकर सिम कार्ड के बारे में उससे पूछताछ कर सकती है. उसके खिलाफ फर्जी नाम पते पर सिम कार्ड हासिल करने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Sadhana Yadav News: साधना यादव को याद कर बिधुना के लोग हुए भावुक, कहा- विकास कार्यों पर हमेशा रहता था जोर

UP News: Mukhtar Ansari को पंजाब जेल में मिलता था VIP ट्रीटमेंट, अब सामने आ रहे ये राज!

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget