एक्सप्लोरर

UP: यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, CM योगी और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

UP STF: यूपी एसटीएफ ने सीएम योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को थाना विभूति खंड गोमती नगर क्षेत्र से गरिफ्तार किया है. दोनों गोंडा के रहने वाले हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanatha) और राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने गोंडा (Gonda) के कटरा के रहने वाले ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो मोबाइल, मेल आईडी, दो वाई-फाई राउटर और सीसीटीवी डीवीआर बरामद हुए हैं. दोनों की गिरफ्तारी थाना विभूति खंड गोमती नगर क्षेत्र से हुई है. भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को एक धमकी भरा मेल आया था, जिसमें ये धमकी दी गई थी.

दूसरे तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोशल मीडिया पर अयोध्या के राम मंदिर से संबंधित नफरत भरे बयान पोस्ट करने के आरोप में 24 साल को एक व्यक्ति को झांसी से गिरफ्तार किया है. एटीएस की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार झांसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरयाना निवासी हाफिज जिब्रान मकरानी को एटीएस की एक टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया.

मकरानी पर उकसाने वाले पोस्ट करने का आरोप

मकरानी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर नफरत भरी टिप्पणी पोस्ट कर लोगों को बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने के लिए उकसाया. आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सघन अभियान के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट को ‘स्कैन’ करते समय एटीएस को आरोपी का पोस्ट नजर आया. बयान में कहा गया, "मकरानी के मोबाइल फोन से बाबरी मस्जिद के विध्वंस का बदला लेने के लिए उकसाने वाले कई आपत्तिजनक पोस्ट और स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जाना पाया गया है."

एटीएस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 153-ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 505 (2) (दो वर्गों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने वाले बयान देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Letter: पीएम मोदी ने मीरा मांझी के घर पी थी चाय, अब खत लिखकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget