एक्सप्लोरर

PM Modi Letter: पीएम मोदी ने मीरा मांझी के घर पी थी चाय, अब खत लिखकर कही ये बात

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी बीती 30 दिसंबर को अयोध्या के दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला लाभार्थी मीरा मांझी के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और उनके साथ चाय भी पी थी.

PM Modi Letter To Meera Manjhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या की रहने वाली महिला मीरा मांझी को खत लिखा है. हाल ही में यूपी के अयोध्या के दौरे पर आए पीएम मोदी ने मीरा मांझी के घर जाकर चाय पी थी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने खत लिखकर मीरा मांझी और उनके परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने पूरे परिवार के लिए उपहार भी भेजे हैं.

पीएम मोदी ने खत में लिखा कि श्रीमती मीरा देवी जी, आपको और परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई. अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा. 

"आपके चेहरों की ये मुस्कान ही मेरी पूंजी"

खत में पीएम ने आगे लिखा कि आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है, सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है. आपका उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं. 

पीएम मोदी ने खत में क्या लिखा?

पीएम ने लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा. बच्चों को स्रेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित. आपका, नरेंद्र मोदी.  


PM Modi Letter: पीएम मोदी ने मीरा मांझी के घर पी थी चाय, अब खत लिखकर कही ये बात

मीरा मांझी के घर गए थे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बीती 30 दिसंबर को उज्ज्वला लाभार्थी 30 वर्षीय मीरा मांझी के घर जाकर चाय पी थी. कंधरपुर थाना राम जन्म भूमि की निवासी मीरा मांझी के पति का नाम सूरज मांझी है. उनके तीन बच्चे हैं. उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा मिला था. वे इस योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनी थीं.

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir: राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों की अद्भुत तस्वीर आई सामने, चढ़ाई जा रही सोने-चांदी की परत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget