एक्सप्लोरर

यूपी STF के हत्थे चढ़ा छांगुर बाबा, धर्मांतरण का चला रहा था नेटवर्क, चौंकाने वाले खुलासे

धर्मांतरण के बड़े रैकेट चलाने के मास्टर माइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. लड़कियों के धर्मांतरण के लिए 15-16 लाख रुपये देता था.

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अवैध धर्मान्तरण के बड़े रैकेट के चलाने के मामले में मुख्य आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं इस नेटवर्क में शामिल लोगों को इस शातिर के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाती थी और एक किताब इसमे मददगार होती थी. इसके साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अभी और गिरफ्तारियां होनी है. पूछताछ में एसटीएफ से बाबा ने कई राजफश किये हैं.

जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के संबंध में शिकायत पर गौर करें तो ग्राम मधपुर, थाना उतरौला, जनपद बलरामपुर में पीर साहब, नसरीन, जमालुददीन, महबूब आदि के नाम से कई संदिग्ध व्यक्तियों के रहने, विदेशी फण्डिंग से एक साल के अन्दर करोड़ों रुपये की संपत्ति- शोरूम, बंगला, लग्जरी गाडिया क्रय किये जाने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी. जांच में सामने आया कि जमालुददीन उर्फ छांगुर बाबा पुत्र करीमउल्ला शाह, नि० ग्राम रेहरा माफी, थाना गैंडास बुजुर्ग हाल पता-ग्राम मधपुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर विगत तीन-चार वर्षों से उपरोक्त पते पर नवीन घनश्याम रोहरा रोहरा निवासी मुंबई नवीन की पत्नी नीतू नवीन रोहरा, पुत्री समाले नवीन रोहरा के साथ रहता था.

ब्रेनवॉश कर कबूल करवाया इस्लाम
बताया गया कि तीनों व्यक्ति मूलरूप से सिंधी है जिनका ब्रेनवाश करके छांगुर शाह द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिये उत्प्रेरित किया गया. इस्लाम धर्म स्वीकार करने के उपरान्त तीनों ने अपने नाम क्रमशः जमालुद्दीन, नसरीन व सबीहा रख लिया था, जिनके साथ छांगुर बाबा ग्राम मधपुर में चांद औलिया दरगाह के बगल में रह रहा था, जो अपने को पीर बाबा व सूफी बासफा हजरत बाबा जलालुददीन कहता था. जिसके द्वारा शिजर-ए-तैय्यबा नाम से एक पुस्तक भी छपवा रखी थी जिसके माध्यम से इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करता था. युवतियों और नाबालिगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करने का पूरा नेटवर्क चला रहा था.

लखनऊ निवासी गुंजा गुप्ता पुत्री अवधेश कुमार गुप्ता को अबू अंसारी द्वारा कपटपूर्वक छद्म हिन्दू नाम अमित रखकर प्रेम जाल में फंसाकर छांगुर शाह के पास दरगाह ले गया. जहां नीतू उर्फ नसरीन, नवीन उर्फ जमालुददीन आदि द्वारा गुन्जा गुप्ता का ब्रेनवाश करके खुशहाल जीवन का प्रलोभन देकर इस्लाम धर्म स्वीकार कराकर, अलीना अंसारी नाम रख दिया गया.

अलग-अलग जाति के हिसाब से तय था धर्मांतरण का रेट
धर्म परिवर्तन कराने हेतु तय धनराशि तय कर रखी थी. हिन्दू धर्म के ब्राहम्ण, सरदार अथवा क्षत्रिय की लडकी को इस्लाम स्वीकार कराने पर पन्द्रह-सोलह लाख रूपये, पिछड़ी जाति की लडकी के लिये दस से बारह लाख रूपयें व अन्य जाति की लड़कियों को आठ से दस लाख रूपये निर्धारित की गई थी. गरीबों असहायों को प्रलोभन / मुकदमे में फंसाने कि धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना इनका काम था. 

इस गैंग के प्रमुख सदस्य छांगुर बाबा, महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, एमेन रिजवी , सगीर, नीतू रोहरा आदि के द्वारा गरीब/असहाय व्यक्तियों को धर्मान्तरण हेतु टारगेट करते है एवं बात न मानने पर अभियोग पंजीकृत कराकर दबाव बनाते थे.

40 बार इस्लामिक देशों की कर चुका है यात्रा
बता दें कि इसकी गैंग के सदस्य 40 बार इस्लामिक देश की यात्रा कर चुके थे. इनके बैंक खाते के भी विवरण प्राप्त हुए हैं. गैंग के सदस्यों द्वारा खुद के नाम एवं अलग-अलग संस्थाओं के नाम से 40 से भी ज्यादा खाते खुलवाए गए थे, जिनमे लगभग 100 करोड़ रुपये की धनराशि का लेन देन हुआ है . प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ के थाना देवगांव में छांगुर बाबा के सहयोगियों / रिश्तेदारों के विरुद्ध अवैध धर्मांतरण के आरोप में मु0अ0स0- 221/23 पंजीकृत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget