एक्सप्लोरर

यूपी में पहली बार आबकारी निवेशक सम्मेलन हुआ आयोजित, 3,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय आबकारी निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें 3500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में एक दिवसीय आबकारी निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए निवेशकों, औद्योगिक समूहों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में लगभग ₹3600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए. आपको बता दें पहली बार प्रदेश में इस स्तर पर आबकारी क्षेत्र के निवेश को लेकर इतना बड़ा आयोजन हुआ.

मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन सीएम योगी के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की नीतियों की वजह से संभव हुआ है. कभी यूपी को कंज्यूमर स्टेट कहा जाता था, आज यह प्रोडक्शन स्टेट बन चुका है. उन्होंने बताया कि आबकारी क्षेत्र में अब तक 135 MOU हो चुके हैं, जिनमें कुल ₹39,479 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है. इनमें से 19 इकाइयाँ संचालित हो चुकी हैं, जिन्होंने ₹2339.6 करोड़ का निवेश किया और 2316 लोगों को रोजगार भी दिया है. वहीं 27 इकाइयाँ निर्माणाधीन हैं.

यूपी इकोनॉमिक रिपोर्ट बुक का लोकार्पण
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में आबकारी राजस्व ₹17,000 करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़कर ₹53,000 करोड़ हो गया है. मंत्री ने इस दौरान यूपी इकोनॉमिक रिपोर्ट बुक का भी लोकार्पण किया. आज हुए इस निवेश सम्मेलन का उद्देश्य है कि प्रदेश में एल्कोहल निर्माण, ब्रिवरी, वाइनरी व विपणन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन मिले. निवेशकों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस एवं ऑनलाइन लाइसेंसिंग जैसी सुविधाएं दी जाएं. उद्योगों को नीति व तकनीकी सहायता प्रदान की जाए.

"निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और लाभकारी माहौल दे रही सरकार"
मंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों को पारदर्शी, सुरक्षित और लाभकारी माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और नीति स्थायित्व को प्रमुख हथियार बताया. इस कार्यक्रम में मंत्री के साथ आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह, विभाग से जुड़े अधिकारी और कई नामचीन उद्योगपति भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अयोध्या में पौधारोपण, सीएम योगी बोले- हमने हीटवेव को ग्रीनवेव में बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget