एक्सप्लोरर

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

हापुड़ में एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग और कालोनियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. जिसमें तीन अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया.बिना लेआउट के प्लाटिंग की जा रही थी.

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में अवैध प्लाटिंग करने वालों और भू-माफियाओं के खिलाफ हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण पूरी तरह से एक्शन मोड में है. एचपीडीए उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को पिलखुवा क्षेत्र में ताबड़तोड़ बुलडोजर कार्रवाई. 

टीम ने बिना नक्शा और ले-आउट पास कराए काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर लगभग 34,000 वर्ग मीटर भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह जमींदोज कर दिया. प्राधिकरण की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?

तीन अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर 

पिलखुवा क्षेत्र में एचपीडीए की टीम ने 3 अलग-अलग प्रकरणों में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया. टीम ने सबसे पहले ग्राम खेड़ा सुखसागर उत्सव वाटिका के पास, रेलवे फाटक 85 एसी के निकट इस्लाम, उस्मान, मूलचन्द, मदन और विकास चौधरी द्वारा लगभग 19 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवॉल, रास्ते व अन्य अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. 

इसके बाद इसी क्षेत्र में राजेंद्र अग्रवाल, अमरीश त्यागी और चांद द्वारा विकसित की जा रही करीब 5 हजार वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग को भी प्राधिकरण की जेसीबी ने उखाड़ फेंका. यहां के बाद स्टेलर वाटिका कॉलोनी के बराबर ग्राम डूहरी, पिलखुवा में दिनेश यादव और राजीव द्वारा लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्यों को मिट्टी में मिला दिया. 

दो दिन पहले भी सात प्लाटिंग की थीं ध्वस्त 

अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एचपीडीए का यह कोई पहला प्रहार नहीं है. अभी हाल ही में दो दिन पूर्व प्राधिकरण ने थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत 7 अलग-अलग प्रकरणों में भारी पुलिस बल के साथ भीषण ध्वस्तीकरण अभियान चलाया था. उस कार्रवाई में फायर स्टेशन के सामने, मेरठ बाईपास, असौड़ा, गोंदी सलाई रोड, जरौठी रोड और गोयना आदि क्षेत्रों में लगभग 44,900 वर्ग मीटर से अधिक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया था. एचपीडीए प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह बुलडोजर एक्शन निरंतर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget